Published On : Thu, Aug 9th, 2018

करण जौहर की TAKHT में करीना कपूर और रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी जाह्नवी

Advertisement

नई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने अपनी अगली फिल्म तख्त की घोषणा कर दी है. आखिरी बार फिल्म ए दिल है मुश्किल को डायरेक्ट करने वाले करण जौहर अपने धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले खुद इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे. करण जौहर ने अपनी इस फिल्म की स्टार कास्ट का भी अनाउंसमेंट कर दिया है.

आपको बता दें कि, करण जौहर की फिल्म तख्त में रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर, अनिल कपूर और विक्की कौशल जैसे सितारे नजर आएंगे. करण जौहर की इस फिल्म की कहानी मुगलों पर आधारित होगी लेकिन यह कहानी मुख्य रूप से तख्त को लेकर दो भाइयों के बीच की जंग पर आधारित होगी.

Gold Rate
Sept 12,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

करण जौहर द्वारा इस फिल्म का ऐलान गुरुवार सुबह ट्विटर पर किया गया. करण ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘इतिहास से जुड़ी यह एक अविश्वसनीय कहानी है. राजसी मुगल सिंहासन के लिए एक महाकाव्य लड़ाई… एक कहानी परिवार की, महत्वाकांक्षा की, लालच की, विश्वासघात की, प्रेम की और उत्तराधिकार की… तख्त युद्ध और प्यार के बारे में है’.

वहीं एक और ट्वीट करते हुए करण ने फिल्म की स्टार कास्ट को इंटरड्यूस किया.

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में रणवीर सिंह और विक्की कौशल भाइयों की भूमिका में नजर आएंगे. वहीं करीना कपूर खान फिल्म में रणवीर सिंह की बहन की भूमिका में दिखाई देंगी और आलिया भट्ट फिल्म में रणवीर की प्रेमिका की भूमिका में नजर आएंगी. फिल्म की कहानी शाहजहां और मुमताज के बच्चों के इर्द गिर्द घूमते हुए नजर आएगी. बता दें, फिल्म को 2020 में रिलीज किया जाएगा.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.