Published On : Mon, Mar 11th, 2019

KKK9 के बाद भारती ला रही नया शो……कपिल ने दी शुभकामनाएं

Advertisement

हैदराबाद : एक तरफ जहां कपिल शर्मा का कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा’ इन दिनों खूब धूम मचा रहा है. वहीं दूसरी तरफ कपिल भी अपनी कामयाबी के साथ-साथ अपने दोस्तों को भी खूब सपोर्ट करते हैं.

जी हां….कपिल शर्मा ने इस बार कॉमेडियन भारती सिंह को उनके नए शो के लिए शुभकामनाएं दी हैं. भारती सिंह इन दिनों कपिल शर्मा के शो पर दिखाई देने के साथ-साथ ‘खतरों के खिलाड़ी 9’ में भी नजर आ रही थी. खतरों के खिलाड़ी 9 का रविवार को ग्रैंड फिनाले था.

बता दें कि कपिल शर्मा ने भारती सिंह के नए शो ‘खतरा खतरा खतरा’ के लिए शुभकामनाएं दी हैं. कपिल शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भारती सिंह के नए शो ‘खतरा खतरा खतरा’ का प्रोमो वीडियो शेयर किया है. इस शो के प्रोमो को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह शो लोगों को खूब इंटरटेन करेगा.

कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, हमारी भारती लॉफ्टर क्वीन का एक नया शो आ रहा है ‘खतरा’. कलर्स पर आने वाले इस आगामी शो में भारती सिंह के अलावा ‘खतरों के खिलाड़ी 9’ के कंटेस्टेंट्स हर्ष, आदित्य नारायण, विकास गुप्ता भी नजर आने वाले हैं.

भारती सिंह इस शो में अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ धमाल मचाएंगी. इस शो में सभी प्रतिभागियों को इनडोर और आउटडोर डांस करना पड़ेगा. जो कंटेस्टेंट टास्क पूरा नहीं कर पाएगा उसे दंड भी मिलेगा. कपिल शर्मा के जरिए शेयर किए गए इस प्रोमो वीडियो को लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं. अभी तक इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.