Published On : Mon, Nov 19th, 2018

इस अंदाज में कपिल शर्मा ने मनाया गर्लफ्रेंड का बर्थ-डे, देखिए तस्वीरें

Advertisement

नई दिल्ली: कई बार हमारे जीवन का कठिन समय ही हमें बताता है कि कौन हमारा अपना है कौन हमें प्यार करता है. शायद बुरा दौर प्यार को गाढ़ा कर देता है. कपिल शर्मा भी अपने ऐसे ही दौर पर जीत पाकर लंबे समय बाद टीवी स्क्रीन पर वापसी करने वाले हैं. वहीं दूसरी ओर उनकी गर्ल फ्रेंड और मंगेतर गिन्नी चतरथ के जन्मदिन पर उनकी इमोशनल पोस्ट बहुत कुछ कह रही है.

क्या है पोस्ट में
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने गिन्नी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा है, ‘हमेशा जीवन की हर स्थिति में मेरे साथ मजबूती से खड़े होने के लिए धन्यवाद, मुझे एक बेहतर व्यक्ति बनाने के लिए धन्यवाद, बिना शर्त प्यार के लिए धन्यवाद जन्मदिन मुबारक हो… आई लव यू…’

इस लविंग मैसेज में हर शब्द में कपिल के बुरे दौर में साथ देने वाली हमसफर के लिए थैंक्सफुल होने का भाव नजर आ रहा है. इस मैसेज के साथ कपिल ने जो तस्वीर लगाई है वह भी बहुत प्यारी है. बता दें कि कुछ समय पहले ही गिन्नी और कपिल की प्री वैडिंग शूट की तस्वीरें भी सामने आई थीं. दोनों लंबे अरसे से रिलेशनशिप में हैं.

Advertisement

भारती ने भी दी विशेष
कॉमेडी किंग की गर्लफ्रेंड को कॉमेडीक्वीन भारती सिंह ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. भारती ने इस मौके पर गिन्नी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों से साफ जाहिर होता है कि गिन्नी सिर्फ कपिल की नहीं उनके दोस्तों की भी बेहतरीन दोस्त बन गई हैं.

जल्द ही कपिल शर्मा और उनके साथी चंदन अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में नजर आने वाले हैं. दोनों ने अमिताभ को इतना हंसाया है कि उनकी आंखों से आंसू निकलने लगे. महानायक ने भी इस मौके पर जमकर मजाक किया. बता दें कि दोनों जिस शो में आने वाले हैं वह ग्रैंड फिनाले है लेकिन बिग बी ने कपिल से कहा, ‘भाई शो में आते रहना.’

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.