नागपुर: नागपुर के कपिल नगर थाना क्षेत्र में उधारी के पैसों को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। अपने पैसे वापस मांगने पहुंचे एक युवक ने गुस्से में आकर पानीपुरी विक्रेता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार यह घटना कपिल नगर थाना क्षेत्र के स्वर्ण नगर स्थित फार्मेसी कॉलेज के पास हुई। घायल की पहचान 41 वर्षीय रामकुमार गुप्ता के रूप में हुई है, जबकि आरोपी 25 वर्षीय प्रदीपकुमार गुप्ता बताया गया है। दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे और उनके बीच पैसों का लेन-देन चल रहा था।
जानकारी के मुताबिक, रामकुमार गुप्ता रोज की तरह अपना पानीपुरी का ठेला बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान प्रदीपकुमार वहां पहुंचा और अपने उधार के पैसे वापस मांगने लगा। रामकुमार ने तत्काल पैसे नहीं होने की बात कहते हुए अगले दिन रकम लौटाने का आश्वासन दिया।
इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और आरोपी प्रदीपकुमार ने धारदार हथियार से रामकुमार के पेट पर कई वार कर दिए। हमले में रामकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके शरीर पर गहरे घाव आए।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल मेयो अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और आईसीयू में उपचार जारी है।
घटना की जानकारी मिलते ही कपिल नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रदीपकुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और हमले के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...
Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...
नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...
नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...
अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...
जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...





