Published On : Sat, Dec 23rd, 2017

उपेक्षित वर्ग और दुर्गम इलाकों तक पहुंचेगी ‘ज्ञानवाणी’

Advertisement

Nagpur Gyan Vani
नागपुर: इग्नू अपने शिक्षा के क्षेत्र का विस्तार कर रहा है. शहर के उपेक्षित वर्ग मसलन देहव्यापार में लिप्त महिलाओं का सवाल हो या फिर दुर्गम इलाक़े गडचिरोली में आदिवासियों को शिक्षा देने की बात हो. ज्ञानवाणी हर उपेक्षित वर्ग को शिक्षित बनाने का बीड़ा उठाए हुए है. तीन साल के बाद इग्नू द्वारा संचालित ज्ञानवाणी केंद्र का उद्घाटन ईरीएमसी डायरेक्टर प्रोफ़ेसर कपिल कुमार ने किया. इस अवसर पर इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. शिवसेवरूप और आल इंडिया रेडियो के डायरेक्टर यशवंत चिवड़े प्रमुखता से उपस्थित थे. सेमिनरी हिल्स के दूरदर्शन में इस दौरान सभी मौजूद थे.

प्रो. कपिल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वे ज्ञानवाणी के इस चौथे केंद्र को शुरू करने जा रहे हैं. इसे आनेवाले आठ माह के भीतर पूरी क्षमता के साथ चलाया जाएगा. कई महत्वपूर्ण बदलाव इस दौरान श्रोताओं को सुनने मिलेगा. जिसमें ‘ज्ञान समाचार’ जैसे नए प्रोग्राम को शुरू किया जाना हैं. इन तीन सालों में कई तकनीकी बदलाव हुए है जिसे केंद्र में लाया जाना है. कई मशीनों को अपग्रेड करना है. आनेवाले दिनों में ज्ञामवाणी की पहुंच विदेशों करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से 37 देशों में चल रहे महात्मा गांधी संस्कृति केंद्र में भी शुरू किया जाएगा. नागपुर के बाद औरंगाबाद, पूना और मुम्बई में भी केंद्र शुरू करने की तैयारी की जा रही है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.