कन्हान शहर विकास मंच ने नगराध्यक्ष सौ करुणा आष्टणकर को सौंपा ज्ञापन

कन्हान :- कन्हान – पिपरी नगरपरिषद के विरोधी पक्ष नेता राजेंन्द्र शेंदरे के घर पर मंगलवार दिनांक 26-05-2020 को रात 1:15 बजे नगर परिषद के कुछ कर्मचारियों ने राजेंन्द्र शेंदरे के घर पर जाकर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी . इस प्रकरण से कन्हान राजनीति माहौल गरमाया गया है . इस विषय को लेकर कन्हान शहर विकास मंच का एक शिष्ठमंडळ नगराध्यक्ष करुणा आष्टणकर से मिला और एक ज्ञापन सौंपकर गाली-गलौज , धमकी देने वालो पर कडी से कडी कारवाई कर नगर परिषद से निलंबित करने की मांग की गई
ज्ञापन में बताया गया कि कन्हान- पिपरी नगरपरिषद के कर्मचारी 1) प्रितम सोमकुवर , 2) उमेश कटाने , 3) पंकज वांढरे , 4) अमित सांभारे ने नप के विरोधी पक्ष नेता राजेंन्द्र शेंदरे के घर पर मंगलवार दिनांक 26-05-2020 को रात 1:15 बजे जाकर सरेआम जोर – जोर से गाली-गलौज कर दरवाजा खटखटा रहे थे .
उसके बाद विरोधी पक्ष नेता राजेंन्द्र शेंदरे ने घर का दरवाजा खोला तो नगर परिषद के कर्मचारि घटनास्थल से फरार होते हुए राजेंन्द्र शेंदरे को दिखाई दिए . उसके बाद राजेंन्द्र शेंदरे ने तुरंत कर्मचारी को काॅल किया . तो नगर परिषद के कर्मचारियों ने राजेंन्द्र शेंदरे को गाली – गलौज की और रात को 1:15 बजे आपको काहा पाणी का टॅंकर चाहिए इस तरह की धमकी देते हुए विचारफुस की और जान से मारने की धमकी दी .
इस तरह का दुरव्यवहार कोई भी नगरसेवक , नगसेविका के साथ नही होना चाहिए . इस नगर परिषद प्रशासन ने दखल घ्यावी .
कन्हान शहर विकास मंच ने नगराध्यक्ष सौ करुणा आष्टणकर को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र गाली-गलौज , धमकी देने वालो पर कडी से कडी कारवाई कर नगर परिषद से निलंबित करने की मांग की है .
ज्ञापन देने मे प्रभाग क्रमांक 07 के नगरसेवक अनिल जाधव , कन्हान शहर विकास मंच के अध्यक्ष प्रवीण गोडे , उपाध्यक्ष रुषभ बावनकर , सचिव अभिजीत चांदुरकर , महासचिव सोनु मसराम , प्रसिद्धि प्रमुख नितिन मेश्राम , सदस्य प्रवीण माने , महेश शेंडे आदि मंच पदाधिकारी उपस्थित थे
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...
Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...
नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...
नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...
अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...
जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...




