Published On : Wed, Nov 26th, 2014

कन्हान नगरपरिषद की समस्याओं को आठ दिन में सुलझाये – विधायक डी.एम.रेड्डी

Advertisement

MLA Reddy press meet
कन्हान (नागपुर)। ग्राम पंचायत कन्हान पिपरी को नगरपरिषद का दर्जा प्राप्त होकर 10 महिने बित गए. लेकिन अभीतक क्षेत्र के नागरिकों को विविध समस्याओं का सामना करना पड रहा है. नगरपरिषद प्रशासन और प्रशासक के कार्यो की नियोजन बध्दता नहीं होने से और स्थायी मुख्याधिकारी नहीं मिलने से नगर परिषद नाम मात्र रह गयी है. प्रशासन की उदासीनता के चलते अबतक नगरपरिषद का पहला चुनाव नहीं हुआ. इन सभी को ध्यान में रखकर रामटेक क्षेत्र के नवनिर्वाचित वि. डी.मल्लीकार्जुन रेड्डी ने कल 24 नवंबर को दोपहर नगरपरिषद के वास्तु में फॉलोओप लिया गया. तथा इसी विषय पर शाम के समय चरडे भवन कन्हान में पत्रकार परिषद ली गयी.

इस सभा के माध्यम से पाणीपुरवठा विभाग,स्वच्छता विभाग,सामन्य प्रशासन और नियुक्त विभाग संलग्न समस्यापर चर्चा की गयी. विधायकों ने इस सभा की उपस्थिती में उपविभागीय अधिकारी जोशी, तहसीलदार तेले और प्रभारी मुख्याधिकारी गीता वंजारी को समस्याओं का निपटारा आठ दिन के अंदर करने का आदेश दिया. इस दौरान पूर्व सभापती करुणाताई आष्टनकर की प्रमुख उपस्थिति थी.

MLA Reddy press meet   (1)
कन्हान नगरपरिषद की पानी समस्या देखे तो ध्यान में आता है, पिपरी, सोनारवाडी, सत्रापुर, रामनगर, धर्मनगर, शिवनगर, तुकाराम नगर, गणेश नगर के रहवासियों को अबतक पानी की किल्लत है. शहर में स्वच्छता को देखते हुए वार्ड-वार्ड में कचरे की गाड़ी नहीं है, जिससें साफ-सफाई, दवाई छिडकांव और कचरे का निपटारा करने के लिए देर हो रही और डेंग्यु जैसी बिमारी और सदृश बिमारियाँ फ़ैल रही है. पिछले छह माह में सात लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी. सामन्य प्रशासन विभाग में संगणक संचालक नहीं होने से नागरिकों को रहवासी दाखिला के लिए चक्कर काटने पड रहे है. साथ ही विद्युत विभाग द्वारा पानदान रोड, गहुहिवरा चौक, प्रगतिनगर, वाघधरे वाडी, गाड़ेघाट-पिपरी रोड, विविकानंद नगर, सिदोरा रोड के स्ट्रीट लाईट बंद होने से रात-बेरात नागरिकों को अंधेरे में आना-जाना करना पड़ रहा है. अंधेरे में कोई भी अप्रिय घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता.

चरडे भवन कन्हान के पत्र परिषद को भाजपा के केंद्रीय सदस्य शंकर चहांदे, रामटेक विधानसभा अध्यक्ष डॉ. मनोहर पाठक,महेंद्र साबरे, कामेश्वर शर्मा, महादेव लिलारे, दीपचंद शेंडे, मनीष वैद्य, महेंद्र चौहान, राजेश फुलझेले, राजेश शेंद्रे, रिकेश चौरे, अमिश रुंघे, मनोज पणिकर, अजय लोढ़े, संगीता खोब्रागड़े के साथ प्रभाग 1 से 4 के समस्याग्रस्त जानकार भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.