Published On : Fri, May 22nd, 2015

कन्हान : सुमो पलटी, 2 मृत, 7 घायल

Advertisement


ड्रायव्हर फरार

कन्हान (नागपुर)। शादी का कार्यक्रम निपटाकर वधु पक्ष के लोग टाटा सूमो से लौट रहे थे. इसी दौरान खंडाला गांव के चौराहे पर ट्रक को ओव्हरटेक करने के चक्कर में सूमो पलट गई. इस घटना में 2 की मौत और 7 लोग घायल हो गए. घटना बुधवार रात 12:30 बजे की है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार रात 12.30 बजे वापस लौटते समय दो कि.मी. दुरी पर स्थित खंडाला गांव के चौराहे पर ट्रक को ओव्हरटेक करने के चक्कर में ड्रायव्हर सुमों से नियंत्रण छूट गया और गाडी पलट गई. इस घटना में बोरगांव, कामठी निवासी तनुज बाबाराव गोंडाने (4) की मौके पर मौत हो गई. वहीं इटगांव, भंडारा निवासी सोमाजी सहारे (55) की अस्पताल ले जाते दौरान मौत हो गई.

जख्मियों में भंडारा निवासी सुगंधा नथ्थू सहारे, तुलसा बलिराम आकरे, मंगला चैतराम सहारे, संजय शेंडे, आनंद मेश्राम, जयसिंंग भूरे, आनंद मेश्राम शामिल है. जख्मियों को मेयो अस्पताल में भर्ती किया गया है. टाटा सूमो का ड्रायव्हर राहुल अतकरी फरार है. आगे की जांच कन्हान पुलिस थाने के थानेदार मौला सय्यद के मार्गदर्शन में ए.एस.आय. राजाराम यादव कर रहे है.

accident-logo-2

Representational Pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.