Published On : Fri, May 15th, 2015

कन्हान : महुआ फूलों से लदा ट्रक जलकर ख़ाक

Advertisement

Truck burnt  (3)
कन्हान (नागपुर)। नागपुर-जबलपुर राष्ट्रीय महामार्ग क्र. 7 से रामटेक से दस पहिया ट्रक महुआ फूल लादकर नागपुर की ओर जा रहा था. इसी दौरान टेकाडी टोल नाके के सामने शॉर्टसर्किट से ट्रक में आग लगी. जिससे ट्रक जलकर ख़ाक हो गया. यह घटना शुक्रवार 15 मई प्रातः 4:30 बजे के करीब हुई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुर की ओर महुआ फूल लादकर आ रहे दस पहिया ट्रक क्र. एम.पी.22 -एच.-0661 में टेकाडी टोल नाके के सामने शॉर्टसर्किट से आग लग गई. इसमें ट्रक जलकर ख़ाक हो गया. इस घटना की जानकारी कन्हान पुलिस को मिलते ही कन्हान पुलिस ने पहुंची तथा पानी के टैंकर से आग बुझाई तथा महुआ फूल की बोरियां जलने से बचाई. ट्रक के दस चक्के और बॉडी जलकर ख़ाक हो गई. घटना के बाद ट्रक की महुआ फूल की बोरियां दूसरे ट्रक में लादकर भेजी गई.
Truck burnt  (4)
Truck burnt  (1)
Truck burnt  (5)
Truck burnt  (2)

 

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.