Published On : Tue, May 26th, 2015

कन्हान : बरसात से पहले कोयला खदान का नाला साफ करें

Advertisement


पूर्व सांसद प्रकाश जाधव की मांग

prakash jadhav
कन्हान (नागपुर)। पिपरी, कन्हान, कान्द्री तथा जवाहर अस्पताल परिसर से वेकोलि खुली खदान का पानी बहाकर ले जाने वाला बडा नाला अस्वच्छ होने से बरसात में बाढ़ की स्थिति निर्माण होती है. इस वजह से बरसात के पहले कोयला खदान के बड़े नाले की सफाई और नाले को गहरा करने की मांंग पूर्व सांसद प्रकाश जाधव ने की है.

कन्हान-पिपरी, धरमनगर, अशोक नगर, कान्द्री और जवाहर अस्पताल के परिसर से वेकोली खुली खदान कामठी और इंदर इन दो खुली खदान का पानी बहाकर ले जाने वाला नाला स्वच्छ नहीं होने से बरसात के पानी से बाढ़ की स्थिति निर्माण होती है. बाढ़ के समय लोग जि.प. शाला पिपरी, कन्हान और अन्य जगह चले जाते है. खाने पिने के लिए लोगों के हाल होते है. शासन भी तुट पूंजी मदद करती है.

Prakash Jadhav canel  (1)
कान्द्री क्षेत्र की अनेकों बस्तियों में पानी घुस जाता है. जवाहरलाल नेहरू अस्पताल और कर्मचारियों के आवासीय क्षेत्र में पहली मंजिल तक पानी जाता है. जिससे लोग बेहाल होते है. अस्पताल की पूरी सेवा बंद होती है. सभी स्थिति के लिए कोयला खदान का नाला जिम्मेदार है. बारिश शुरू होने से पहले सफाई, गहराई और अन्य व्यवस्था करना ये कामठी उपक्षेत्र वेकोलि कामठी का कर्तव्य है. जनता का आरोग्य धोके में आने से पहले नाला सफाई करे अन्यथा दुर्घटना और जीवित हानि की जिम्मेदारी वे.को.लि. की रहेंगी.

पूर्व सांसद प्रकाश जाधव ने मुजुमदार साहब, सी.जी.एम. डब्लू सी. एल नागपुर (वे.को.लि.) में मुलाकात कर शिष्टमंडल को ज्ञापन सौंपकर मांग की. शिष्टमंडल में पूर्व सभापति और नगरसेविका, करुणाताई आष्टानकर, प्रशांत मसार, सतीश सालवी, अजय भोस्कर, अशोक हिंगणकर, गणेश मस्के उपस्थित थे.
Prakash Jadhav canel  (2)

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.