
बॉलीवुड की क्वीन यानी कंगना रनौत की बहुचर्चित फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। पता हो कि कंगना की यह फिल्म लंबे समय से सुर्खियों में है। उनकी यह फिल्म भारत की महिला योद्धा रानी लक्ष्मीबाई की जिंदगी पर आधारित फिल्म है। गौरतलब है कि इस फिल्म के लिए कंगना के काफी मेहनत की है।
फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ के पहले पोस्टर की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श और डायरेक्टर क्रिश ने ट्वीट करके दी है। फिल्म के पहले पोस्टर के साथ ही इस फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है। ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी।
बात करें कंगना की इस फिल्म के पहलो पोस्टर से जुड़ी अन्य चीजों की तो इसमें रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका में नजर आ रही कंगना रनौत अपने बेटे को पीठ पर बांधे ब्रिटिशर्स से युद्ध करती दिख रही हैं। इस फिल्म में कगंना के अलावा सोनू सूद, अतुल कुलकर्णी, अंकिता लोखंडे और जिशु सेनगुप्ता जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।
फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ का निर्देशन क्रिश ने किया है। वहीं फिल्म की कहानी केवी विजयेंद्र ने लिखी है। इस फिल्म के लिए कंगना रनौत ने तलवारबाजी से लेकर घुड़सवारी तक कई चीजों को सीखा है। वह अपनी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।
खास बात यह है कि कंगना रनौत की ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ एक्टर ऋतिक रोशन की फिल्म ‘सुपर 30’ और इमरान हाशमी की फिल्म ‘चीट इंडिया’ के साथ रिलीज होगी। आपको बता दें कि कगंना और ऋतिक अपने तथाकथित अफेसर को लेकर बीते दिनों आमने-सामने आ गए थे। इस बार वह बॉक्स ऑफिस पर भिड़ने को तैयार हैं।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
Why Are Cows Sitting on Nagpur Roads During Monsoon? | Real Reason...
₹28,325 Crore Hidden Debt? CAG Report on Maharashtra Explained in 60 Seconds
खापा में तेज रफ्तार ट्रक पलटा, दो घायल... #nagpurnews #Khapa #RoadAccident #TruckAccident...
नागपुर सेंट्रल जेल में 'गले मिलन' की अनोखी पहल... #NagpurNews #humanity #Emotional...
पासवर्ड से खोला लॉकर, 40 हजार लेकर फरार! #NagpurNews #crime #Theft #CCTV...




