Published On : Wed, Jul 20th, 2016

कनक रिसोर्सेस मैनेजमेंट जुलाई से अस्थाई कर्मियों को देगी न्यूनतम वेतन

Advertisement

Kanak Resources Management agrees to pay
नागपुर:
अप्रैल माह की आमसभा में कांग्रेस नगरसेवक प्रफुल गुरधे पाटिल ने अस्थाई कर्मीयों को राज्य सरकार के आदेशानुसार न्यूनतम वेतन देने की पुरजोर मांग की थी। तो सभागृह में प्रशासन ने मांग को मानते हुए शीघ्र सरकारी अधिनियम निकालने का आश्वासन दिया था। लेकिन अब तक नहीं दिए जाने से गुरधे पाटिल द्वारा आज आमसभा में मुद्दा उठाने की चेतावनी दी थी।

इस मामले की गम्भीरता और मनपा प्रशासन की ढुलमुल निति से छुब्ध होकर आज प्रफुल गुरधे पाटिल के नेतृत्व में आज शहर युवक कांग्रेस ने आमसभा स्थल को सुबह-सुबह ब्लॉक कर आवाजाही करने वालों को न सिर्फ रोका बल्कि उनका घेराव भी किया।

इस जायज आंदोलन से कांग्रेस के नगरसेवक वर्ग आधे-आधे अलग-अलग गुटों में दिखे। लेकिन आंदोलन से मनपा प्रशासन सकपका गए। फिर घंटो नारेबाजी के बाद मनपायुक्त श्रावण हर्डीकर ने प्रफुल गुरधे पाटिल सह शिष्टमंडल को चर्चा के लिए आमंत्रण किया। तब मनपा आयुक्त हर्डीकर ने कनक रिसौर्से मैनेजमेंट द्वारा 19 जुलाई 2016 को मनपायुक्त को भेजे गए पत्र की प्रत थमाई। इस पत्र में लिखा था कि वे अपने सभी अस्थाई ठेकेदारी प्रथा के तहत काम करने वाले कर्मियों को जुलाई 2016 से महाराष्ट्र सरकार द्वारा तय न्यूनतम वेतन देंगे।

Gold Rate
June 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,24,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मनपायुक्त द्वारा दी गई खबर का प्रचार-प्रसार होते ही कनक रिसौर्से मैनेजमेंट के अस्थाई कर्मियों में ख़ुशी की नहर फ़ैल गई।

Kanak Resources Management agrees to pay
आंदोलन करने वालों में युवक कांग्रेस अध्यक्ष बंटी शेलके, प्रवीण पोटे, कमल हरियाणी, प्रशांत तनरवार, आशीष दीक्षित, फजलुर कुरेशी, जानी भाई, हाजी मतिम, विक्रम जाधव, अरुण बुरेवार, जुबेर भाई, हेमंत कातुरे, सोनू शेख, राम पराड़कर, सागर चव्हाण, गोल्डी जैस्वाल, शेख अजहर, क्रान्ति जैन, प्रकाश बैसवारे, स्वप्निल ढोके, निशांत गुरनानी, चक्रधर भोयर, आशु साखरे, रोहित खैरवार, मोतीराम मोहादिकर, अनीस अहमद, प्रज्वल बालपांडे, राकेश निकोसे आदि सैकड़ो युवक कोंग्रेसियो का समावेश था।

Advertisement

– राजीव रंजन कुशवाहा

Advertisement
नागपुर में आधी रात घर में घुसकर युवती से लूट #nagpurnews #crime #accusedarrested #newsupdate #news

नागपुर में आधी रात घर में घुसकर युवती से लूट #nagpurnews #crime...

मात्र 10 मिनट में 10 लाख के मोबाइल फोन चोरी कर हुआ फरार #nagpurnews #crime #stolen #mobile #news

मात्र 10 मिनट में 10 लाख के मोबाइल फोन चोरी कर हुआ...

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 27 JUNE 2026 #newsupdate  #maharashtranews #maharashtra #top #top10

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 27 JUNE 2026 #newsupdate...

नागपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़ #nagpurnews #Crime #prostitute #NewsUpdate #latestnews

नागपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़ #nagpurnews #Crime #prostitute #NewsUpdate #latestnews

नागपुर के प्रतापनगर में खड़ी दो गाड़ियों में लगाई आग #nagpurnews #NewsUpdate #Crime #LatestNews

नागपुर के प्रतापनगर में खड़ी दो गाड़ियों में लगाई आग #nagpurnews #NewsUpdate...

नागपुर मनपा का 5200 करोड़ का बजट #nagpurnews #nmc #budget #newsupdate #nagpur #latestnews

नागपुर मनपा का 5200 करोड़ का बजट #nagpurnews #nmc #budget #newsupdate #nagpur...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges