Published On : Wed, Jul 22nd, 2020

कामठी तहसील के उपसरपंचों को 8 महीनों के बाद मिला मानधन

Advertisement

कामठी– ग्रामपंचायत सरपंच के साथ साथ उपसरपंच को भी हर महीने मानधन देना शुरू हो गया है, अब तक केवल सरपंच को ही मानधन दिया जाता था. लेकिन अब कुछ दिनों से उपसरपंचों को भी मानधन शुरू किया गया है. लेकिन इन्हे 8 महीनों से मानधन नहीं दिया गया था और अब 8 महीने का मानधन कामठी तहसील के उपसरपंचों के बैंक खातों में जमा करने की जानकारी कामठी पंचायत समिति के गट-विकास अधिकारी सचिन सूर्यवंशी ने दी है.

गांव के विकास के लिए सरपंच के साथ ही उपसरपंच का भी बड़ा योगदान होता है. सरपंच को मानधन मिलता था, लेकिन गांवो के विकास में उपसरपंच की जिम्मेदारी भी होती है, इसलिए इनको भी मानधन शुरू किया गया था. लेकिन कुछ तकनिकी कारणों के कारण इन्हे करीब 8 महीनों से मानधन नहीं दिया था. अब 8 महीनों के बाद इन्हे एकसाथ मानधन दिया गया है.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

2 हजार जनसँख्या वाले गांवो के उपसरपंच को हरमहीने एक हजार से 2 हजार और 8 हजार जनसँख्या वाले गांवो में सरपंच को 1,500 रुपए और 8,001 से ज्यादा जनसँख्या वाले गांवो वाले ग्रामपंचायत के उपसरपंच को 2 हजार रुपए मानधन दिया जाता है. सरपंच को भी उनका बकाया मानधन दिया गया है. कामठी तहसील के 47 ग्रामपंचायत के सरपंच उपसरपंच को बकाया मानधन दिया गया है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.