Published On : Fri, Feb 23rd, 2018

कल्पतरू क्रीडा मंडल की नागपूर मेट्रो क्रिकेट क्लब के खिलाफ एकतरफा जीत

Advertisement

नागपुर: विदर्भ क्रिकेट आसोशीअन अंतर्गत गझदर लिग ‘सी’ डीवीजन मे एमएसईबी कोराड़ी के मैदान पर खेले गये ग्रुप ‘बी’ के दुसरे लीग मॅच में कल्पतरू क्रीडा मंडल के विरूद्ध नागपूर मेट्रो क्रिकेट क्लब के बीच एक दिवसीय क्रिकेट मॅच खेला गया. जिसमें कल्पतरू क्रीडा मंडल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया.

ओपनिंग करने आए कार्तिक देवळे ने बल्लेबाजी के फैसले को सही साबित करते हुए आक्रमक ढंग से बल्लेबाजी कर मात्र 35 गेंदो में 11 चौके ओर 2 छक्कों के साथ 60 रन बनाए. उनके बाद मध्य क्रम में बल्लेबाजी करने आए नितीन बारापात्रे (32) रन और राजस दुर्गे ने (34) रन का अहम योगदान दिया और कल्पतरू क्रीडा मंडल को 222 रनों के लक्ष्य तक पंहुचा दिया. जिसका सामना करने ऊतरी नागपूर मेट्रो क्रिकेट क्लब की शुरुआत बेहद खराब हुई ओर पूरी टीम मात्र 143 रन ही बना सकी.

कल्पतरू क्रीडा मंडल के हाथों 79 रनों से हार का सामना करना पडा. कल्पतरू क्रीडा मंडल की ओर से अनुप हर्डे ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए और प्रणय झवर ने 3 विकेट, पियूष आकरे ने 2 वीकेट लेते हुए कल्पतरू क्रीडा मंडल की जीत में अहम योगदान दिया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.