Published On : Fri, Sep 26th, 2014

कन्हान : कलश और कावड़ यात्रा

Advertisement


Kalash & Kawaad Yatraa  (3)
कन्हान (नागपुर)। 
नगर के प्राचीन नव दुर्गा मंदिर पिपरी के 54 वर्ष के अवसर पर अश्विन नवरात्र महोत्सव समारोह के अंतर्गत 251 कलश और 151 कावड़ यात्रीयों द्वारा शोभायात्रा मंदिर से निकाली गयी. कन्हान नदी से जल भरकर कलश और कावड़ यात्रियों की भव्य शोभायात्रा आरंभ हुयी. एक किलोमीटर लंबी यात्रा का नागरीकों द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया तथा समाज सेविकाऑन द्वारा पानी, अल्पोहार, फल वितरण कर स्वागत किया गया.

कावड़ और कलश यात्रा दोपहर मंदिर परिसर पहुंचकर जय घोष के नारे से गूंज उठी. अभिषेक पश्यात मंदिर में अखंड ज्योत प्रारंभ कर घट स्थापित किये गए. इस कावड़ और कलश यात्रा में विभिन्न ट्रकों में देवी की प्रतिमा और झांकियां आकर्षण का केंद्र रही.

Kalash & Kawaad Yatraa  (2)
151 कावड़ तथा 251 कलश यात्रा, नौ दिवसीय कार्यक्रम और भव्यमहाप्रसाद समारोह को सफल बनाने के लिए मंदिर कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य और नगरवासियों के अलावा पूर्व खासदार जाधव, जि.प. उपाध्यक्ष डोनेकर,पुर्व सभापति आष्टनकर, अजय, महावीर पटेल, शालिक ठाकरे,मोतीराम राहटे ने प्रयास किया.

Kalash & Kawaad Yatraa  (1)

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.