Published On : Tue, Jun 27th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

कीचड़ से सनी हुई है कलमना की बकरा मंडी

Advertisement

नागपुर: कृषी उत्पन्न बाजार समिती नागपुर द्वारा संचालित बकरा मंडी में बरसात के पानी से जमा हुआ कीचड़ दुर्गंध और गंदगी फैला रहा है । अन्य राज्यों से आने वाले व्यापारियों को इस समस्या से कलमना की बकरा मंडी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ईद उल अजहा यानी बकरा ईद के मौके पर कलमना की बकरा मंडी में बड़ी संख्या में बकरों की बिक्री और खरीदारी चल रही है ।

किस मंडी में बरसात के पानी से जगह-जगह कीचड़ और गंदगी फैली हुई है जिससे बीमारियों के बढ़ने का खतरा बढ़ गया है।सम्पूर्ण बकरा मंडी गंदगी से सनी हुई है। बरसात के पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। यहां आने वाले व्यापारियों और खरीदारों को कठिनाई हो रही है।

Gold Rate
Feb 18 th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,53,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,40,700 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

कंजूमर एक्टिविस्ट मो शाहिद शरीफ ने एक विज्ञप्ति में मांग करते हुए कहा कि कलमना प्रशासन ने इस ओर तुरंत ध्यान देना चाहिए और इस बकरा मंडी की व्यवस्था को सुचारू करना चाहिए।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement