Published On : Thu, May 7th, 2020

कलमना न्यू ग्रेन मार्किट सभी दिन शुरू रहे।

Advertisement

कलेक्टर और कमिश्नर को अस्सो ने दिया पत्र।

नागपुर: मध्य भारत के 75 वर्ष सबसे पुराने संघठन दी होलसेल ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट अस्सो के अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल और सचिव प्रताप मोटवानी ने बताया कि अस्सो ने नागपुर के कलेक्टर श्री रविन्द्र ठाकरे और मनपा आयुक्त तुकारामजी मुंडे को पत्र लिख मांग की है कि पूरे नागपुर सहित विदर्भ में अनाज सप्लाई करने वाले कलमना मार्किट स्थित न्यू ग्रेन मार्किट को सप्ताह में रविवार को छोड़ सभी दिन शुरू करने का तुरंत निर्देश दे।।अभी वहाँ सप्ताह में तीन दिन शुरू करने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिये गए है।मोटवानी के अनुसार इससे जीवनश्यक वस्तुओ का व्यापार करने वाले होलसेल व्यापारियो को बेहद तकलीफ हो रही है।। होलसेल मार्किट में प्रतिदिन अन्य राज्यो से अनाज और दालें ट्रको द्वारा माल आता है।

चार दिन दुकाने बन्द होने से बाहर गांव से आये ट्रक 2/3 दिन बाहर खड़े रहते है और कृषि उत्पन बाजार समिति के नियमो अनुसार वह माल बिना मंडी सेस पटाये बाहर गोदाम में खाली नही कर सकते ।।लॉक डाउन के चलते अन्य राज्यो से बड़ी मुश्किल से ट्रकें नागपुर के लिए मिलती है और जब ट्रकें मार्किट के बाहर 2/3 दिन खड़ी रहती है तो अन्य प्रांतों से ट्रांसपोर्ट वाले नागपुर मंडी के लिए माल भरने में आनाकानी करते है।।भाड़ा भी ज्यादा मांगते है। इस कारण माल की सप्लाई चैन बाधित हो रही है।नागपुर शहर के उपभोक्ताओं ,चिल्लर दुकानदारों को बेहद तकलीफ हो रही है।

और मजदूरों को मात्र 3 दिन काम मिलने से वह काम शोड़ कर जा रहे है।।मोटवानी ने बताया कि कलमना मार्किट यार्ड में न्यू ग्रेन मार्किट अलग सलग बना है जहाँ होलसेल माल आता है।।और यहां पैक माल कट्टों में आता है।।अन्य मार्किट में माल किसानों का आता है और माल का ढेर लगा कर नीलामी की जाती है।।जहां पर भीड़ होती है।पर न्यू ग्रेन मार्किट में इसके विपरीत माल ट्रको से पैक आता है और दुकानों में रख कर बेचा जाता है।

Advertisement

जहाँ पर ज्यादातर बिक्री फोन से दलालो के द्वारा होती है।और वहाँ किसी भी प्रकार की भीड़ नही होती ।पूरी तरह सोशल डिस्टेन्स का पालन होता है।एक दुकान में दिन भर में 10 व्यक्तियो से ज्यादा लोग नही आते।।मोटवानी ने बताया है महाराष्ट्र में सरकार ने जीवनश्यक वस्तुओ अनाज दालो को 24 घंटे और सभी दिनों को खोलने की अनुमति दी है।ऐसे में 3 दिन दुकाने खोलने का यह निर्णय सरकार के निर्णय की अपेक्षा की गई है।

अग्रवाल और मोटवानी ने कहा कि कलमना मार्किट यार्ड में न्यू ग्रेन मार्किट का भीड़ से कोई लेना देना नही है।और यह मार्किट अलग से बना है जहाँ किसी भी दुकान में 3/4 से ज्यादा लोग नही रहते।अतः ऐसी स्थिति में तुरंत न्यू ग्रेन मार्किट से यह निर्देश हटाने चाहिए।।।मोटवानी ने बताया कि 3 दिन मार्किट खुलने से उल्टा असर हो रहा है उसी दिन माल लोड अनलोड होने से समस्या खड़ी हो रही है।और मात्र 3 दिन दुकाने खुलने से वहाँ भीड़ बढ़ रही है जिसका परिणाम विपरीत हो रहा है।।छह दिन दुकाने खुलने से व्यापार लोडिंग अनलोडिंग पूरी तरह नियंत्रित था।।शासन के गलत निर्णय से जीवनश्यक वस्तुओ के वितरण में बाधा हो रही है और उपभोक्ता चिल्लर दुकानदार व्यर्थ ही प्रताड़ित हो रहे है।।व्यापारी इस संकट की घड़ी में अपने जान की परवाह किये बिना पूरे शहर और विदर्भ में अनाज दाल की पूर्ति कर रहा है। और उसके बाद अगर उसे ऐसे बेतुके निर्देश से पीड़ा हो रही है।

अग्रवाल और मोटवानी ने तुरंत कलेक्टर और कमिश्नर से मांग की है।कलमना स्थित मार्किट यार्ड में सभी छह दिन व्यापार की अनुमति के निर्देश देकर राहत प्रदान करे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.