Published On : Sat, Jan 31st, 2015

अकोला : आपातापा में कबड्डी प्रतियोगिता फरवरी में

Advertisement


पुरस्कार का स्वरूप 30 हजार रूपये, स्पर्धा 7, 8 व 9 फरवरी को

अकोला। अकोला जिला व तहसील अंतर्गत आने वाले बारूला विभाग के आपातापा में 58 किलो वजन गुट के पुरूष कबड्डी स्पर्धा के महर्षि वाल्मीक मंडल आपातापा की ओर से 7, 8 व 9 फरवरी को तीन दिवसीय आयोजन किया गयाा है. 30 हजार रूपये की विभिन्न पुरस्कार घोषित किये गये है. इन दिन दिवस में दिनरात कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन अकोला पूर्व के विधायक रणधीर सावरकर के हाथों किया जाएगा.

कार्यक्रम के अध्यक्षस्थान पर पूर्व विधायक रावसाहब आपोतीकर, प्रमुख अतिथि में बालासाहब आपोतीकर, जिप सदस्या सौ. निकीता रेड्डी, जिप समाज कल्याण सभापति सौ. गोदावरी जाधव, प्रकाश रेड्डी, प्रशासक आर.व्ही. अनकुरकर, महात्मा गांधी विवादमुक्त गांव समिति के अध्यक्ष प्रमोद ग. बोपटे, ग्रामसेवक गावनार, दिलीप मोहोड,सेवकराम दुर्गे, रमेश बुंदे, पुलिस पटेल कैलास आपोतीकर, रघुनाथ पाटील बोपटे, आदि की उपस्थिति रहेगी.

इस प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 11 हजार रूपये, द्वितीय 7 हजार रूपये तथा तृतीय 5 हजार रूपये, चतुर्थ 3 हजार रूपये, उत्कृष्ट रेडए २ हजार रूपये, उत्कृष्ट पकड 1 हजार रूपये आदि आकर्षक पुरस्कार घोषित किये गये है. इस स्पर्धा में इच्छूक खिलाडियों ने शामिल होने का आवाहन महर्षि वाल्मीकी मंडल के अध्यक्ष अनिल वानखडे, उपाध्यक्ष मंगेश बोपटे, सचिव डा. उमेश बोपटे, कोषाध्यक्ष वृषभ बोपटे ने किया है .

Kabaddi

File pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.