Published On : Thu, Feb 12th, 2015

तिरोडा : ज्योति को हाफ मैराथन में स्वर्ण पदक

Advertisement

Jyoti
तिरोडा (गोंदिया)। यहां के सी.जे. पटेल महाविद्यालय में शिक्षण बी.ए. विभाग 1 में शिक्षा ले रही ज्योति जंगबहादुर चव्हाण को पहलीबार गोंदिया जिले के अखिल भारतीय आंतर विद्यापीठ हाफ मैराथन स्पर्धा में स्वर्ण पदक मिला है. उसने सी.जे. पटेल महाविद्यालय की ओर से आंतर महाविद्यालयीन स्पर्धा में तिरोडा का प्रतिनिधित्व करके प्रथम क्रमांक प्राप्त किया है. तथा उसने मंगलोर में हुयी स्पर्धा में नागपुर विद्यापीठ का प्रतिनिधित्व किया. वहां उसका समय 1 घंटा 23 मिनिट था तथा सी.आर.पी.एफ. हैदराबाद में हुयी हाफ मैरोथान स्पर्धा में 1 घंटा 28 मिनिट में दुरी पार करके इतिहास रच दिया.

ज्योति ने रश्मी गुरनुले और मोनिका राउत इन आंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को पीछे छोड़कर प्रथम क्रमांक प्राप्त किया. इस खिलाडी की तारीफ पुरे गोंदिया शिक्षण संस्था में हो रहा है. ज्योति चव्हाण की गोंदिया शिक्षण संस्था के सचिव राजेन्द्र जैन, महाविद्यालय के प्राचार्य डा. एम. व्ही. सिंग तथा खेल शिक्षक प्रवीण कुमार और हट्टेवार और महाविद्यालय के संपूर्ण प्राध्यापक और कर्मचारियों ने तारीफ की है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.