
नागपुरः चैत्र नवरात्रि के अवसर पर लोहापुल स्थित पुरातन जागृत शनि मंदिर में आज से सादगीपूर्ण ढंग से विविध आयोजन होंगे. आज मंगलवार 13 अप्रैल को शाम 5 बजे श्री महाकाली मनोकामना अखंड ज्योत प्रज्वलन मुख्य यजमानों व पंडितों की उपस्थिति में किया जाएगा. सोमवार 19 अप्रैल को सप्तमी हवन होगा. मंगलवार 20 अप्रैल को अष्टमी हवन व नवकन्या भोजन, बुधवार 21 अप्रैल को अखंड ज्योत विसर्जन शाम 5 बजे होगा.
पंडित सावन शर्मा ने बताया कि अखंड ज्योति प्रज्वलित किए जाने से सुख, शांति, स्वास्थ्य व परिवार का कल्याण अवश्य ही होता है. मंदिर में अखंड शुद्ध घी, प्रधान तेल ज्योत, तेल ज्योत काली माता को अर्पित की जाएगी. सभी आयोजन कोविड की गाइडलाइन के अनुसार ही होंगे. इसलिए भक्तों से मास्क पहनकर आने की अपील की गई है. सफलतार्थ पंडित ओम शर्मा, नंदलाल शर्मा सहित अन्य प्रयासरत हैं.
5 मिनट का लोन बना ब्लैकमेलिंग का जाल #nagpurnews #crime #blackmail #fraud...
ओडिशा से नागपुर तक गांजा तस्करी का नेटवर्क बेनकाब ...#newsupdate #nagpurnews #breakingnews
स्मार्ट मीटर हटाकर कार्यालय पहुंचे उपभोक्ता #smartmeterscam #electricity #bills #maharashtranews
सोशल मीडिया पर नोटों की नुमाइश पड़ी भारी! #nagpurnews #crime #stolen #cash...
NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 8 JULY 2026 #latestnews...
ऑटो चालक निकला शातिर लुटेरा! #nagpurnews #crime #loot #autorikshaw #accusedarrested



