Published On : Mon, Mar 9th, 2015

गोंदिया : कनिष्ठ सहायक रिश्वत लेते पकड़ाया

Advertisement

Moreshwar Selokar
गोंदिया। गोंदिया पंचायत समिति के शिक्षा विभाग में कनिष्ठ सहायक (तृतीय श्रेणी) को 800 रु. की रिश्‍वत लेते हुए एसीबी ने रंगेहाथ पकड़ा. उक्त कार्रवाई 9 मार्च की दोपहर गोंदिया पंचायत समिति के शिक्षा विभाग के कार्यालय में की गई. मोरेश्‍वर सहसराम सेलोकर (42) आरोपी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता जिला परिषद की शाला में शिक्षिका है. उन्होंने अंतर जिला तबादले के लिए प्रधानाध्यापक, गटशिक्षाधिकारी और शिक्षाधिकारी की ओर से जि.प. के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को प्रस्ताव भेजने के लिए आवेदन किया था. प्रधानाध्यापक के हस्ताक्षर से जनवरी माह में पंचायत समिति के शिक्षा विभाग के माध्यम से यह आवेदन किया गया था. शिक्षा विभाग में कनिष्ठ सहायक पद पर कार्यरत मोरेश्‍वर सेलोकर से अपने तबादले की फाइल के संदर्भ में शिक्षिका ने पूछताछ करने पर उसे उक्त फाइल शिक्षाधिकारी के पास भेजने के लिए 500 रुपए की रिश्‍वत देने के लिए कहा. इसके अलावा नवंबर माह में अजिर्त अवकाश मंजूर करने के मुआवजे स्वरूप 300 रु. की रिश्‍वत अलग से मांगी. कुल 800 रु. की रिश्‍वत की मांग मोरेश्‍वर सेलोकर ने शिक्षिका से की.

जिससे शिक्षिका ने इसकी शिकायत एसीबी गोंदिया से कर दी. शिकायत के आधार पर एसीबी के उपअधीक्षक दिनकर ठोसरे, पुलिस निरीक्षक शिवचरण पेठे, सहायक फौजदार भदाड़े और उनके साथियों ने जाल बिछाकर मोरेश्‍वर सेलोकर को 800 रिश्‍वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा तथा सेलोकर के खिलाफ गोंदिया शहर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.