Published On : Thu, Nov 29th, 2018

जेएसडब्ल्यू सुपर डिवीज़न फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में नागपुर ब्लूज 1 – 0 से जीती

Advertisement

नागपुर: गुरुवार को टेका नाका के पुलिस मुख्यालय ग्राउंड में जेएसडब्ल्यू सुपर डिवीज़न फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच नागपुर ब्लूज और एलेवेन स्टार कामठी के बीच खेला गया. जिसमें नागपुर ब्लूज की टीम ने एलेवेन स्टार को 1-0 से हरा दिया. 15 सितम्बर से यह टूर्नामेंट शुरू हुआ था. जिसमें 12 टीमें शामिल हुई थी. ए और बी ग्रुप में 6-6 टीमें थी. कुल मिलाकर अब तक 48 मैच संपन्न हो चुके है. इसमें से 6 टीमें क्वालिफाई हुई है. जिसमें से यह एक फाइनल मैच था. अब आगे होनेवाले मैच सेंट्रल रेलवे ग्राउंड में होंगे .

आज के मैच में जीतनेवाली टीम को 21 हजार रुपए का कॅश प्राइज और ट्रॉफी दी गई. रनर टीम को 15 हजार रुपए कॅश और टॉफी दी गई. बेस्ट प्लेयर ऑफ़ दी टूर्नामेंट का पुरस्कार एलेवेन स्टार के एम.डी फैजान को दिया गया. उन्हें 8 हजार रुपए का कॅश प्राइज दिया गया.मैन ऑफ़ दी मैच नागपुर ब्लूज के अतहूर रहमान रहे. बेस्ट प्लेयर रनर टीम के इब्राहिम खान रहे. बेस्ट गोलकीपर नागपुर ब्लूज के कुणाल सिंघने रहे. विनर टीम के कोच सुधीर को भी पुरस्कार दिया गया. रनर टीम कोच अब्दुल सत्तार को भी पुरस्कार दिया गया.

आज के मैच में मुख्य अतिथि के रूप में जेएसडब्ल्यू वर्क्स के हेड मुकुल वर्मा, एनडीएफए के अध्यक्ष हरीश वोरा, सचिव इकबाल कश्मीरी, जनरल सेक्रेटरी युगनई नॉर्बर्ट, ट्रेजरर स्टैनली ज्रेजोरि, आबिद अली, खालिद अंसारी, सत्यनारायण जेरपोट और करमचंद चौरसिया मौजूद थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.