Published On : Fri, Nov 23rd, 2018

वीडियो : जरिपटका के दुकानदारों ने क्यों लिया कानून अपने हाँथ मे?

Advertisement

नागपुर: रंगे हाथों महिला चोर लगी दुकानदारों के हाथ. दुकानदारों ने की बर्बरता . खींचे बाल , दी गालियां , की पिटाई . पर नहीं किया पुलिस के हवाले . क्योंकि उन पर भी हो जाता मामला दर्ज .

शहर का जरिपटका इलाका जो व्यस्ततम बाजारों में से एक है . यहां आने व्यापारिक संस्थानों में एक ही महिला चोर एक-दो नहीं बल्कि दर्जनों चोरिओं को अंजाम दे चुकी है .

जिसकी गवाही खुद दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों ने दी है.

Advertisement

बीती शाम भी यही लड़की एक दुकान में गई सामान खरीदने के बहाने चुपके से कुछ सामान अपने कपड़ों में छुपा लिया मतलब साफ तौर पर चोरी की .

उसकी यह हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई और मौजूदा दुकानदार ने बेहद उग्रता के साथ उसे पकड़कर पिटाई शुरू कर दी देखते ही देखते आसपास के सभी दुकानदार वहां मौजूद हो गए और सभी ने मिलकर उसके बाल खींचे गालियां दी और उसके साथ बर्बरता की .

और यह पूरा मामला भी वहां मौजूद एक कैमरे में कैद हो गया .

पर इन दुकानदारों ने महिला चोर के साथ की गई बर्बरता के बाद आपस में विचार-विमर्श किया और यह निष्कर्ष निकाला अगर लड़की ने शिकायत की तो उन सब पर भी मामला दर्ज होगा .

इसी के तहत पिटाई और गाली गलौज कर उस महिला चोर को छोड़ दिया गया . इस पूरे मामले में पुलिस का साफ कहना है अगर कोई एक पक्ष भी शिकायत दर्ज कराएं तो मामला दर्ज होगा अन्यथा इस पूरे विषय पर बोलने का अधिकार पुलिस विभाग को नहीं .

इन दुकानदारों के साथ लगातार चोरी करती महिला चोर का तरीका तो बेहद गलत है ही लेकिन इस चोरी के बाद जो यहां हुआ वह इस चोरी से भी घिनौना था .

इस तरह का क्रूर घिनौना और बर्बरता पूर्वक व्यवहार दुकानदारों द्वारा पकड़ी गई उस महिला के साथ किया गया वाकई में वह निंदा के योग्य जरूर है .

वर्जन – हरीश रघवानी – दुकानदार का कहना है कि थोड़ी मरपीट हुई है उसका कारण यह है कि चोरी करने के बाद महिला चोर यह हमारे परिचित बुजुर्ग वेक्ति पर हात उठाया , गाली गलौच की और साथ ही उनके ऊपर भागते वक्त गाड़ी चलाने की कोशिश की इसलिए उस महिला चोर को हमने सबक सिखाया

चोरी करते हुए सीसीटीवी फुटेज

नागपुर टुडे संवादाता ने संभधित पुलिस स्टेशन जरीपटका के थानेदार पराग पोटे इनसे बात की तो उन्होन्हे इस वीडियो की पुष्टि की और उन्होन्हे बताया की मामला यह दो दिन पुराना है , वीडियो वाईरल होने से पुलिस को भी यह वीडियो सोशल मीडिया के तरफ से ही मिला, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुवे वीडियो में दिख रहे वारदात जिस दुकान में हुई उस दुकान में पहुची और साथ ही पुलिस महिला चोर के घर तक भी पहुची लेकिन अभी तक किसी ने भी जरीपटका पुलिस के पास शिकायत दर्ज नही की इसके कारण जरीपटका पुलिस ने किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया

– रविकांत कांबळे
नागपुर टुडे

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.