कन्हान (नागपुर)। यहां के पत्रकार मिलिंद वानखेड़े और पारशिवनी के पत्रकार चंद्रशेखर गिरडकर का कन्हान-पिपरी पत्रकार संघ की ओर से स्नेह भोजन कार्यक्रम में सत्कार किया गया.
महाराष्ट्र राज्य शिक्षण मंडल, उच्च माध्यमिक और माध्यमिक नागपुर विभागीय शिक्षण मंडल सदस्य पद पर पत्रकार मिलिंद वानखेड़े की राज्यपाल की ओर से नियुक्ति की गयी. साथ ही महात्मा गांधी तंटामुक्ति प्रथम जिला पुरस्कार प्राप्त पारशिवनी के पत्रकार चंद्रशेखर गिरडकर का कन्हान-पिपरी पत्रकार संघ की ओर से पुष्पगुछ देकर सत्कार किया गया. पारशिवनी तालुका के मान्यवर पत्रकार के उत्कृष्ट कार्य देखकर नव चैतन्य और हर्ष का वातावरण निर्माण होने पर कन्हान-पिपरी पत्रकार संघ की ओर से दिवाली स्नेह भोजन कार्यक्रम का आयोजन कर मिलिंद वानखेड़े और चंद्रशेखर गिरडकर का सत्कार किया गया.
इस दौरान कार्यक्रम में पारशिवनी पत्रकार संघ के चंद्रशेखर गिरडकर, प्रमोद काकडे, गोपाल कड़ू, प्रा. राकेश कभे, देवांनद शेंडे, विजय भूते, कन्हान पिपरी पत्रकार संघ के नरेंद्र बेले, चंद्रकांत जुले, मिलिंद वानखेड़े, खिमेश बढ़िए, मोतीराम रहाटे उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन प्रा. चंद्रकांत जुले ने किया तथा आभार प्रदर्शन अनिल जाधव ने किया.
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...
नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...
हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate
नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews
उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...




