Published On : Fri, Feb 7th, 2020

विश्व सिंधी सेवा संगम एवं विदर्भ सिंधी विकास परिषद की संयुक्त बैठक संपन्न

Advertisement

नागपुर – विश्व सिंधी सेवा संगम की हाल ही में गठित विदर्भ कार्यकारिणी की तथा विदर्भ सिंधी विकास परिषद की संयुक्त बैठक विदर्भ सिंधी विकास परिषद के कार्यालय जरीपटका में संपन्न हुई। बैठक में एनसीपीसीएल के उपाध्यक्ष घनश्याम कुकरेजा, विदर्भ सिंधी विकास परिषद के अध्यक्ष डा. विंकी रूघवाणी, विश्व सिंधी सेवा संगम के महाराष्ट्र के अध्यक्ष प्रताप मोटवाणी, , समाज सेवी प्रा. विजय केवलरामानी, सिंधुड़ी सहेली मंच की तथा विश्व सिंधी सेवा संगम की विदर्भ की अध्यक्षा श्रीमती कंचन जग्यासी, सिन्धू दर्शन चैनल मुम्बई की प्रतिनिधि श्रीमती चंदा वीरानी भारतीय सिंधू सभा सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष किशोर लालवानी, विश्व सिंधी सेवा संगम विदर्भ के महासचिव विजय वीधाणी, विश्व सिंधी सेवा संगम विदर्भ की महासचिव लता भागिया एवं कोषाध्यक्ष मनीषा मोटवाणी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। सभा की शुरुआत में प्रताप मोटवाणी ने विश्व सिंधी सेवा संगम के कार्यो संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि सिंधी समाज के सामाजिक एव सांस्कृतिक उत्थान हेतु गठित यह एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था है

जिसकी महाराष्ट्र की कार्यकारिणी का हाल ही में गठन किया गया है। उन्होंने संस्था की पूना में हुई बैठक का विवरण सभी सदस्यों को दिया। उन्होंने सिन्धियत के लिए सिंधी बच्चों के डांस कार्यशाला की सराहना की ,विश्व सिंधी सेवा संगम द्वारा पूरा सहयोग देने की बात की।महक कार्यक्रम की घनश्याम कुकरेजा ।

महक कार्यक्रम की सिंधी बच्चों के डांस कार्यशाला की सराहना की महक कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद, नई दिल्ली और भारतीय सिंधू सभा, नागपुर के सहयोग से 9 फरवरी को वसंतराव देशपांडे हाल में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नृत्यांगना अनिला सुंदर के मार्गदर्शन में आयोजित ‘सिंधियत जी महक‘ के कार्यक्रम में सभी सिंधी सामाजिक संगठन, पंचायतें आदि सहयोग कर रही हैं। किशोर लालवानी ने कार्यशाला की तैयारियों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 85 बच्चे इस कार्यशाला में प्रशिक्षण ले रहे हैं, तद्हेतु मुंबई से अनिला सुंदर एवं उनके दो सहयोगी मीनाक्षी श्रीवास्तव एव जयंती गोहिल बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।

Advertisement

चंदा वीरानी ने कहा कि सिन्धियत जी महक कार्यक्रम का लाइव प्रसारण अपने चैनल से करेंगे। डॉ विन्की रुघवानी ने कार्यक्रम के लिए पूरा समर्थन का आश्वासन दिया। श्री विजय केवलरामानी ने कार्यक्रम की सफलता हेतु शुभकामनाएं दी। सभा में विश्व सिंधी सेवा संगम के महाराष्ट्र सचिव नरेश जुम्मानी, नागपुर के महासचिव महेश ग्वालानी भी उपस्तिथ थे। विजय वीधानी ने आभार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में अशोक माखीजानी, किशन आसूदानी, भूपेंद्र चेलानी ,बंटी दुधानी,कैलाश केवलरामानी, कमल मूलचंदानी, नीलम ठकवाणी, गोपाल खटवाणी, राजेश स्वामनानी, मनीषा मोटवाणी, राजू चावला आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.