Published On : Sat, Jul 18th, 2020

महावितरण 327 जूनियर इंजीनियरो को दे जॉइनिंग – पूर्व मंत्री बावनकुले

Advertisement

नागपुर-महाराष्ट्र राज्य विघुत वितरण कंपनी (MSEB) में 13 नवंबर 2019 को 327 पदों के लिए परीक्षा ली गई थी. इस परीक्षा का रिजल्ट 17 जनवरी 2020 को जारी हुआ था. इसके बाद इसमें पास उमेदवारो की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 4 फरवरी को हुई थी.

लेकिन अभी तक इन 327 जूनियर इंजीनियरो को जॉइनिंग नहीं दी गई है. जिसके कारण पूर्व ऊर्जामंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की ओर से महावितरण के मुख्य व्यवस्थापकिय संचालक को पत्र दिया गया है. पत्र के अनुसार इस नौकरी के लिए कई उमेदवारो ने पहले की अपनी नौकरी छोड़ी थी. 5 से 6 महीनों के बाद भी इन उमेदवारो को जॉइनिंग नहीं देने से इनपर आर्थिक परेशानी आ गई है.

इसके साथ ही इन्होने बताया है की महाराष्ट्र के मुंबई मनपा और मुंबई मेट्रो में लॉकडाउन के समय में ही जॉइनिंग दी गई है. लेकिन अब तक महावितरण कंपनी ने 2019 के विज्ञापन के अनुसार इसके संदर्भ में नोटिफिकेशन नहीं निकाला है. इसके लिए इन उमेदवारो ने बावनकुले के मार्फ़त वर्तमान ऊर्जामंत्री नितिन राऊत को भी इस नियुक्ति के संदर्भ में जांच और नियुक्ति देने की अपील की है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.