मुंबई: मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में लगातार बारिश के चलते एक बिल्डिंग की दीवार ढह गई। जिसकी वजह से वहां खड़ी 6 कार और एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना के तुंरत बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। हालांकि किसी के हताहत होने की अभी तक खबर नहीं आई है।
पुलिस जंबो मशीन की मदद से डिबरी हटाने की कोशिश कर रही है। इमारत की दीवार लगातार हो रही बारिश की वजह से कमजोर हो गई थी, जिसकी वजह से वह क्षतिग्रस्त होकर ढह गई। बारिश के कारण इलाके के कई की पेड़ भी गिर गए।
प्री-मानसून की बारिश से मुबंईवासियों गर्मी और उमस भरे मौसम से राहत मिली है। हालांकि इससे कई इलाकों में ट्रैफिक जाम और पानी भरने की समस्या बढ़ गई है।
फुटाला तालाब के पास भुट्टे को लेकर विवाद, युवक की चाकू मारकर...
संत निवृत्तिनाथ पालखी का पंढरपुर प्रस्थान
टीईटी पेपर लीक पर कांग्रेस का प्रदर्शन
गैस टैंकर की टक्कर, एक की मौत
आरडी फार्म हाउस कार्रवाई पर फिलहाल रोक
नागपुर में कार बेचने के नाम पर 1.90 लाख की ठगी









