Published On : Sat, Jan 31st, 2015

काटोल में बड़े पैमाने में रोजगार उपलब्ध होंगे – वि. देशमुख

Advertisement

ASHISH-DESHMUKH
काटोल (नागपुर)। मल्लवरम-भोपाल-भीलवाङा-विजयपुर इन गुजरात से ओरिसा गैस पाईप लाईन का प्लान तैयार है. इसका कार्य भविष्य में शुरू होगा. यह गैस पाईप लाईन काटोल से जायेगी. काटोल के भाजपा विधायक डा. आशीष देशमुख ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के माध्यम से केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को पत्र द्वारा मांग की थी कि, इस गैस पाईप लाईन का कार्य जल्द पुरा करे. देशमुख ने इसकी जांच भी की. उनके इस प्रयास को सफलता मिली. जिससे मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने पत्र द्वारा कार्य पुर्ण करने का आश्वासन दिया है.

विधायक डा. आशीष देशमुख ने कहां कि मल्लवरम-भोपाल-भीलवाङा-विजयपुर इस गैस पाईप लाईन का काम जल्द से जल्द पुरा करने के लिए जांच शुरू है. कुछ वैज्ञानिक कठिनाइयाँ मार्च 2015 तक पुरी होंगी. पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का गैस पाईप लाईन का कार्य मार्च 2017 तक पुरा करने का लक्ष्य है ऐसा पत्र मुझे भेजा है. गैस पाईप लाईन शुरू होने के बाद काटोल क्षेत्र में कृषी प्रक्रिया उद्योग प्रकल्प और अनेक व्यवसाय खडे होगे तथा युवकों को रोजगार मिलेंगे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.