Published On : Sat, Jan 31st, 2015

भद्रावती : वेकोली कामगार संघटना का धरना प्रदर्शन

Advertisement


भद्रावती (चंद्रपुर)।
कोल इंडिया लिमिटेड के शेयर्स की कीमत सरकार ने निश्चित करके 10 प्रतिशत मालिकाना हिस्सा सरकार बेचने वाली है. यह निर्णय वेकोली कामगारों के हितो के खिलाफ होने से वेकोली के पांच कामगार संघटना द्वारा शुक्रवार शाम 5 बजे वेकोली मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय कुचना में धरना प्रदर्शन किया गया.

6, 7 जनवरी को संपुर्ण खदान में वेकोली कामगार द्वारा चक्का जाम और हड़ताल आयोजित करके सफल हुए थे. उसके बाद सरकार ने एक अध्यादेश जारी किया. उसमे अनेक कलमों को हटाकर एक समिती गठित करने का आश्वासन दिया गया. लेकिन समिति गठित करने पहले शेयर्स बेचने का निर्णय कामगार के खिलाफ में है. जिससे कामगारों में रोष है. एक तरफ भारत सरकार हड़ताल पर चिंता व्यक्त करके समझौता करने का प्रयास करते है और दुसरी ओर समझौते के खिलाफ कार्य करके कामगारों को आंदोलन करने के लिए मजबुर कर रहे है. ऐसा मत कामगार संघटना ने व्यक्त किया है.

सरकार के शेयर्स बिक्री और निजीकरन के निर्णय के खिलाफ उक्त धरना प्रदर्शन किया गया है. ऐसा बी.ए.एम.एस. मंत्री रवींद्र वानखेडे, इंटक के आर.के. रॉय, आयटक मनोहर माकोडे, एच.एम.एस. जयराम पांडे आदि ने कहां.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.