Published On : Mon, Nov 21st, 2016

नोट – कृपया तबादले और नौकरी की माँग पालकमंत्री से न करे…

Advertisement

minister-chandrashekhar-bawankule
नागपुर:
जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले इन दिनों सरकारी कार्यालय में तबादले और नौकरी की माँग करने वालो से परेशान है। मंत्रीजी की तकलीफ इतनी बढ़ गयी की उन्हें अपने सरकारी निवास के बाहर बाकायदा तख्ती लगाकर तबादले और नौकरी की माँग का निवेदन न स्वीकारने की बात स्पस्ट की है। मंत्री जी जब पहलीबार विधायक बने थे तब से हर इतवार को जनता दरबार लेने का क्रम जारी है।

फ़िलहाल वो महाराष्ट्र राज्य में ऊर्जा मंत्री और जिले के पालकमंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे है। मंत्री बन जाने के बाद भी जनता दरबार का सिलसिला जारी है। अपने निजी निवास के साथ – साथ वो रवि भवन स्थित कॉटेज नंबर 6 के सरकारी आवास में भी जनता की तकलीफे सुनते है। पालकमंत्री से मुलाकात में जनता कई तरह की तकलीफे लेकर उनके पास पहुँचते है। पर पालकमंत्री के घर में लगे कर्मचारियों के मुताबिक ज्यादा तर शिकायते नौकरी की माँग को सरकारी कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों के तबादले से संबंधित होती है। इतवार के दिन तो लगभग हजार से ज्यादा शिकायत इसी से जुडी होती है।

जिले का विधायक राज्य का कद्दावर मंत्री है जिससे जनता की अपेक्षा भी बढ़ गयी है। इसलिए वो अपनी माँग और शिकायत लेकर उन तक पहुँच रहे है। पर ये माँग अब इतनी बढ़ गयी है की खुद पालकमंत्री भी परेशान हो गए है। वो किस किस को आश्वाशन दे और किसकी अपेक्षा पर खरा उतरे इससे बेहतर उन्होंने ऐसी माँग न किये जाने का पब्लिक से निवेदन करते हुए तख्ती लगाना ही बेहतर समझा। बीते इतवार की यह तख्ती चस्पा की गयी है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.