Published On : Mon, Aug 8th, 2016

जेएमएफसी कोर्ट ने महापौर समेत कुल 9 लोगो को दी जमानत

Advertisement

Nagpur-LeadersNagpur: वर्ष 2003 में मनपा के टॉउन हॉल में हंगामे के बाद शुरू मामले में महापौर प्रवीण दटके को सोमवार को जमानत मिल गई है। मनपा प्रशाषन द्वारा दर्ज कराये गए मामले में कुल 24 आरोपी थे। जिनमे से 2 ने पहले ही जमानत ले ली थी।

सोमवार को इसी मामले में महापौर प्रवीण दटके ,नगरसेवक संदीप जोशी ,संजय बंगाले , प्रकाश तोतवानी ,बंडू बान्ते , ,गिरीश देशमुख ,दीपक अरोरा, मनीष तित्तरमारे ,शिवशंकर धातरकर प्रत्यक्ष तौर पर जेएमएफसी कोर्ट पहुँचे और जमानत हासिल की। इस सभी को अदालत ने प्रत्येक को हजार रूपए के मुचलके पर जमानत दी है।

2003 का यह मामला 2006 में जेएमएफसी कोर्ट पंहुचा था। हाल ही में 4 अगस्त को न्यायिक दंडाधिकारी डी एस शर्मा ने इन सभी के खिलाफ वारेंट जारी किया था। जिसके बाद यह सभी आज अदालत पहुँचे जहाँ न्यायिक दंडाधिकारी डी एस शर्मा ने उन्हें जमानत दे दी। इस मामले की अगली सुनवाई 31 अगस्त को है।

Gold Rate
Sept 17,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इन सभी पर बॉम्बे पुलिस एक्ट की धारा 135 के तहत मामला चल रहा है। आरोपियों की ओर से वकील परीक्षित मोहिते ,उदय डबले और राहुल झामरे ने पैरवी की।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.