Published On : Mon, Aug 5th, 2019

जम्मू कश्मीर के पूर्व CM महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला को किया गया नजरबंद

Advertisement

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) में जारी असमंजस की स्थिति के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला को नजरबंद कर दिया गया है. नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) के अलावा सज्जाद लोन को भी नजरबंद किया गया है.

इसके अलावा जम्मू कश्मीर में कर्फ्यू भी लगा दिया गया है. बता दें कि यह कदम ऐसे समय में आया है जब राज्य में भारी सुरक्षाबलों की तैनाती की जा रही है और तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को तुरंत कश्मीर छोड़ने के लिए कहा गया है.

इन खबरों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर बताया, ‘मुझे लगता है कि आज आधी रात से मुझे नजरबंद किया गया है और मुख्‍यधारा के अन्‍य नेताओं के लिए भी ये प्रक्रिया शुरू हो गई है.’

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.