Published On : Sat, Feb 16th, 2019

जिव्हाला फाउंडेशन के व्याख्यान में पहुंचेंगे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

Advertisement

नागपुर: सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, क्रीड़ा क्षेत्र में कार्यरत जिव्हाला फाउंडेशन की ओर से नागपुर में शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर ‘ छत्रपति शिवाजी महाराज और सर्वधर्म समभाव ‘ विषय पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी का व्याख्यान आयोजित किया गया है. यह आयोजन 19 फरवरी 2019 को शाम 5:30 बजे रेशमबाग के डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति परिसर के महर्षि व्यास सभागृह में होगा. इस कार्यक्रम में दैनिक भास्कर के समूह के संपादक प्रकाश दुबे अध्यक्ष के रूप में तो वही मुख्य उपस्थिति में पूर्व सांसद अजय संचेती, विधानपरिषद सदस्य डॉ. रामदास आंबटकर, डॉ. परिणय फुके, सत्तापक्ष नेता संदीप जोशी, पूर्व महापौर प्रवीण दटके, भाजपा के आशीष वांदिले, मनपा परिवहन सभापति जितेंद्र कुकड़े, धर्मपाल मेश्राम मौजूद रहेंगे.

यह जानकारी शुक्रवार को आयोजित पत्र परिषद में फॉउंडेशन के अध्यक्ष मनीष मेश्राम की ओर से दी गई. उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष व्याख्यान में संबित पात्रा को बुलाया गया था. इस बार साढ़े 3 हजार लोगों के इस कार्यक्रम में पहुंचने की उम्मीद है. इस दौरान फाउंडेशन के सचिव तुषार महाजन, कोषाध्यक्ष चंद्रकांत धांडे, सहसचिव निखिल कावळे, अभिजीत सरोदे, क्रीड़ा प्रमुख विलास मसरे, सदस्य स्वरुप कोडमलवार, अंगद जरुडकर मौजूद थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.