Published On : Thu, Nov 29th, 2018

जीतो प्रीमियर क्रिकेट लीग मैच में चार टीमों ने मारी बाजी

Advertisement

-नाकोड़ा चैलेंजर्स, वर्धमान वारियर्स, एस.एम.एस स्मेचेर्स, पगारिया स्टाइकर्स ने जीत की दर्ज

नागपुर: जीतो नागपुर चैप्टर द्वारा बिशप कॉटन स्कूल मैदान पर चल रहे मैच का गुरुवार को चौथा दिन था. जिसमें पहला मैच टीम आनंदम बनाम नाकोड़ा चैलेंजर्स के बीच खेला गया. टीम आनंदम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. नाकोड़ा चैलेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 93 रन बनाए. इसका पीछा करते हुए टीम आनंदम ने अपने निर्धारित 10 ओवरों में केवल 64 रन ही बनाए.

नाकोड़ा चैलेंजर्स ने 29 रनों से शानदार जीत दर्ज करते हुए सेमी फाइनल में अपना स्थान लगभग निश्चित कर लिया है. मैन ऑफ़ दी मैच मयूर बोथरा बने. जिन्होंने 59 रनों का शानदार योगदान दिया. दूसरा मैच रायसोनी अचीवर्स और वर्धमान वारियर्स के बीच खेला गया. वर्धमान वारियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. वर्धमान वारियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 96 रनों का स्कोर खड़ा किया. जिसका पीछा करते हुए रायसोनी अचीवर्स की टीम 9 विकेट के नुकसान पर केवल 72 रन ही बना पायी. वर्धमान अचीवर्स ने 24 रनों से यह मैच जीत लिया. मैन ऑफ़ दी मैच का पुरस्कार सौरभ मेहता को दिया गया. जिन्होंने 34 रनों का योगदान दिया.

तीसरा मैच अरुण अचीवर्स और एस.एम.एस स्मेचेर्स के बीच खेला गया. अरुण अचीवर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए एस.एम.एस की टीम ने अपने निर्धारित 10 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 76 रनों का स्कोर खड़ा किया. जिसका पीछा करते हुए अरुण अचीवर्स की टीम 58 रन ही बना पायी. इस मैच में मैन ऑफ़ दी मैच विजय झवेरी रहे.

Advertisement

चौथा मैच पगारिया स्टाइकर्स और कॉन्फिडेंस एलाइट के बीच खेला गया. पगारिया स्टाइकर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए कॉन्फिडेंस एलाइट ने 10 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 65 रनों का स्कोर खड़ा किया. जिसका पीछा करते हुए पगारिया स्टाइकर्स की टीम ने केवल 3 विकेट गवांकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया. इस मैच में मैन ऑफ़ दी मैच रितेश लोढ़ा रहे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.