Published On : Tue, Nov 27th, 2018

जीतो प्रीमियर लीग : पहले दिन अरुण अवेंजर्स, जेजानी फार्च्यून फाइटर, मिल्टन वारियर्स, रायसोनी अचीवर्स चमके

Advertisement

नागपुर : जीतो नागपुर चैप्टर- 2018 द्वारा बिशप कॉटन स्कूल मैदान सदर में आयोजित जीतो प्रीमियर लीग -2018 टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले दिन चार मैच खेले गए. पहला मैच अरुण अवेंजर्स बनाम कॉन्फिडेंस अलाईट स्टार्स के बीच खेला गया. कॉन्फिडेंस अलाईट स्टार्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. अरुण अवेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 4 विकेट के नुक्सान पर 74 रन बनाए. इसका पीछा करते हुए कॉन्फिडेंस अलाईट स्टार्स केवल 4 विकेट के नुकसान पर 70 रन ही बना पायी. इस तरह अरुण अवेंजर्स ने 4 रनों से शानदार विजय दर्ज की. मैन ऑफ़ दी मैच रौनक जैन बने. जिन्होंने 40 रन बनाए और 3 विकेट लिए.

दूसरा मैच जेजानी फार्च्यून फाइटर्स विरुद्ध एसएमएस स्मेचर्स के बीच खेला गया. जेजानी फार्च्यून फाइटर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जेजानी फार्च्यून फाइटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 73 रन का स्कोर खड़ा किया. जिसका पीछा करते हुए एसएमएस स्मेचर्स की टीम 7 विकेट के नुकसान पर केवल 66 रन ही बना पायी. इस तरह जेजानी फार्च्यून फाइटर्स ने 7 रनो से रोमांचक जीत दर्ज की. इसमें मैन ऑफ़ दी मैच वरुण मुथा बने जिन्होंने 17 रन बनाए और 4 विकेट हासिल किए.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

तीसरा मैच मिलटन वारियर्स विरुद्ध वर्धमान वारियर्स के बीच खेला गया. मिल्टन वारियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मिल्टन वारियर्स ने अपने निर्धारित 10 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 77 रनो का शानदार स्कोर खड़ा किया. जिसका पीछा करते हुए वर्धमान वारियर्स की टीम 10 विकेट के नुक्सान पर केवल 67 रन ही बना पायी. मिल्टन वारियर्स ने 10 रनो से शानदार जीत दर्ज की. हार्दिक शाह को शानदार गेंदबाजी 4 रन लेकर 4 विकेट प्राप्त करने हेतु मैन ऑफ़ दी मैच घोषित किया गया.

चौथा मैच रायसोनी अचीवर्स बनान टीम आनंदम के बीच खेला गया. रायसोनी अचीवर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम आनंदम ने अपने निर्धारित दस ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 64 रनों का स्कोर खड़ा किया. जिसका पीछा करते हुए रायसोनी अचीवर्स की टीम ने 7 विकेट गवांकर विजय लक्ष्य को 7. 5 ओवर में जीत प्राप्त कर बोनस के साथ 3 विकेटों से सनसनीखेज विजय दर्ज की. मैन ऑफ़ दी मैच रोहित जैन को शानदार 32 रन बनाने पर घोषित किया गया.

Advertisement

आज के मैच पगारिया स्ट्राइकर्स बनाम अरुण अवेंजर्स, टीम आनंदम बनाम वर्धमान वारियर्स, कॉन्फिडेंस इलाईट स्टार्स बनाम जेजानी फार्च्यून फाइटर एवं मिल्टन वारियर्स बनाम नाकोड़ा चैलेंजर्स के बीच खेले जाएंगे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.