Published On : Fri, May 11th, 2018

BJP सांसद ने कहा, आज़ादी की लड़ाई में जिन्‍ना का अहम योगदान

Advertisement

नई दिल्ली: मोहम्मद अली जिन्ना पर जारी विवाद के बीच यूपी के बहराइच से बीजेपी सांसद सावित्री बाई फुले ने जिन्ना की तारीफ़ की है. बीजेपी सांसद ने कहा है कि मोहम्मद अली जिन्ना महापुरुष थे और हमेशा रहेंगे. आज़ादी की लड़ाई में उनका अहम योगदान था. ऐसे महापुरुष की तस्वीर जहां ज़रूरत हो, उस जगह पर लगाई जानी चाहिए.

इससे पहले बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने एएमयू का नाम लिए बिना कहा था कि अचानक से विश्वविद्यालयों का नाम बदलने और कुछ लोगों की तस्वीरों को हटाने की मांग होने लगी. उन्हें क्यों हटाया जाए? इतने सालों में वे वहीं थे और सब कुछ ठीक चल रहा था.

वहीं अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर को लेकर खड़े हुए विवाद के बीच देश के कुछ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों के छात्र संघों के पूर्व अध्यक्षों, शिक्षकों और इस्लामी जानकारों के एक संगठन ने आरोप लगाया कि ‘यह सब विश्वविद्यालय की छवि खराब करने, इसके अल्पसंख्यक संस्थान होने पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करने और चुनावों से पहले ध्रुवीकरण का प्रयास है.’

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.