Published On : Wed, May 15th, 2019

जिनशरणं भजन संध्या में गूंजे गीत

Advertisement

नागपुर: अखिल भारतीय पुलक जन चेतना मंच और राष्ट्रीय जैन महिला जागृति मंच महावीर वार्ड नागपुर द्वारा भारत गौरव राष्ट्रसंत मुनिश्री पुलकसागरजी गुरुदेव के 49 वें अवतरण दिवस पर आयोजित पुलक पर्व मे ग्रेट नाग रोड महावीरनगर स्थित वात्सल्यधारा जैन श्राविका पुलक आश्रय मे जिनशरणं भजन संध्या का आयोजन किया था. दीप प्रज्ज्वलित कर भजन संध्या का उदघाटन पार्षद आभा पांडे, समाजसेवी दिलीप शांतिलाल जैन ने किया.

भजन संध्या का शुभारंभ ऋषभ आगरकर ने मंच प्रार्थना से किया. उपस्थित पार्षद आभा पांडे ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर उपस्थितों मे ऊर्जा भर दी. नगर के संगीतकार एवं गायक सुनील एवं ऋषभ आगरकर, प्रतिभावान गायक पंकज खेडकर, मोना काले, प्रकाश मारवडकर, सुरश्री आगरकर, पंकज बोहरा, अतुल खेडकर, प्रतिक जैन, अनंतराव शिवणकर, जितेंद्र गडेकर, डॉ. रिचा जैन, विनय सरोदय, संजय टक्कामोरे, वैजयंती कापसे ने गीत प्रस्तुत कर समां बांधा. वाद्यवृंद मे सुनील आगरकर, ऋषभ आगरकर, चंद्रकांत काटोलकर, नितिन पलसापुरे अपनी सेवा देकर सहयोग किया. संचालन मनोज बंड और आभार कुलभुषण डहाले ने माना.

भजन संध्या मे रजनीश जैन, दिलीप राखे, ललित जैन, मगनलाल दोशी, सतीश जैन पेंढारी, सुभाष मचाले, नितिन विनय सावलकर, नखाते, राजेश जैन केबल, महावीर कापसे, विलास आग्रेकर, प्रफुल्ल जैन, अतुल महात्मे, मनोज मांडवगडे, मनोहरराव उदेपुरकर, शरद मचाले, प्रकाश उदापुरकर, नितिन रोहणे, प्रदीप तुपकर, अमोल भुसारी, छाया उदापुरकर, शुभांगी लांबाडे, विभा भागवतकर, रजनी हेमंत जैन, उज्ज्वला आगरकर, मंगला शिवणकर, सुनंदा मचाले आदि उपस्थित थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.