Published On : Thu, Aug 30th, 2018

एयरपोर्ट पर जाह्नवी का ट्रैडिशनल लुक, मुस्कुराते हुए यूं दिए पोज

Advertisement

जाह्नवी कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस दौरान वे इंडियन लुक में नजर आईं. उन्होंने लाइट पर्पल कलर का फ्लोरल प्रिंटेड अनारकली सूट पहना था. उन्होंने दुपट्टा भी कैरी किया था. एक्ट्रेस ने बाल खुले रखे थे और ऑक्सीडाइज ईयरिंग्स पहने हुए थे.

जाह्नवी का ये लुक ने फैंस और फैशन पुलिस को इंप्रेस कर रहा है. जाह्नवी को वेस्टर्न के साथ इंडियन लुक भी खासा पसंद है.

Gold Rate
Sept 10,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 54,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,39,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

उन्हें अक्सर सलवार सूट या कुर्ती में देखा जाता है. पहली फिल्म धड़क में भी जाह्नवी इंडियन गेटअप में नजर आई थीं.

बता दें, जाह्नवी ने मराठी फिल्म सैराट के हिंदी रीमेक धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. मूवी में उनके अपोजिट ईशान खट्टर थे. धड़क ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस किया था.

Advertisement

धड़क के बाद जाह्नवी कपूर एक बार फिर करण जौहर के बैनर तले काम करेंगी. वे धर्मा प्रॉडक्शन की मूवी तख्त में नजर आएंगी. ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है.

जाह्नवी को डेब्यू फिल्म से ही उनकी मां श्रीदेवी से कंपेयर किया जाता रहा है. धड़क में भी कई बार उनके लुक्स में श्रीदेवी की झलकियां देखने को मिली.

Credit: Aaj Tak

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.