
नागपुर: महाराष्ट्र में आई भीषण बाढ़ की विभीषिका से पीड़ित लोगों की मदद हेतु झंकार महिला मंडल, नागपुर ने महाराष्ट्र राज्य मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपये की राशि का योगदान किया।
झंकार महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती अनिता मिश्र की पहल और उनके निर्देशन में एकत्र की गयी इस राशि में वेकोलि के क्षेत्रों में सक्रिय महिला मंडलों ने भी योगदान किया है।
झंकार महिला मंडल की ओर से एक लाख रुपये का चेक आज सचिव श्रीमती संगीता दास, श्रीमती सिम्मी सिंह एवं श्रीमती संध्या सिंहा, महाप्रबंधक (कार्मिक/कल्याण) ने माननीय मुख्यमंत्री की विशेष कार्य अधिकारी श्रीमती आशा पठान को सौंपा। उन्होंने झंकार महिला मंडल की इस सदाशयता के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि श्रीमती अनिता मिश्र के मार्गदर्शन में झंकार महिला मंडल ज़रूरतमन्दों की सेवा में सदैव तत्पर रहता है।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
तलाक के बाद शादी से मुकरा प्रेमी.. #nagpurnews #crime #latestnews
भरतवाड़ा में युवक की चाकू गोदकर हत्या.. #nagpurnews #crime #murdernews
महाविकास आघाड़ी ने भाजपा पर साधा निशाना #nagpurnews #MVA #Congress #PoliticalNews
रवि भवन के सामने ओला ड्राइवर का शव बरामद.. #nagpurnews #oladriver #death
सरेआम चाकू की नोक पर डिलीवरी बॉय से लूट.. #nagpurnews #crime #newsupdate







