Published On : Fri, Dec 28th, 2018

झंकार महिला मण्डल ने मातोश्री वृद्धाश्रम आदासा को तीस हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की

Advertisement

आज दिनांक 27 दिसम्बर, 2108 को वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) के झंकार महिला मण्डल ने मातोश्री वृद्धाश्रम आदासा को भवन मरम्मत के लिए तीस हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की एवं वृद्धों को फल और मिठाइयाँ भेंट की।

इस अवसर पर झंकार महिला मण्डल की अध्यक्ष श्रीमती अनीता मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। सम्बोधित करते हुए श्रीमती अनीता मिश्र ने कहा कि, आपके बीच आकर मुझे असीम खुशी का अनुभव हो रहा है। आगे उन्होंने कहा कि, आश्रम के स्वच्छ परिसर ने मुझे बेहद प्रभावित किया है। श्रीमती मिश्र ने सभी बुजर्गों के सुखी एवं स्वस्थ जीवन की कमाना की और कहा कि, झंकार महिला मण्डल आपकी सेवा के लिये सदैव तत्पर है। श्रीमती मिश्र ने आश्रम द्वारा क्रियान्वित की जाने वाली गतिविधियों पर चर्चा भी की।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस अवसर पर झंकार महिला मण्डल की उपाध्यक्ष श्रीमती रीना कुमार एवं सदस्याएँ सर्वश्रीमती सुषमा गोखले, लिपिका श्रीवास्तव, नीरजा श्रीवास्तव एवं सिम्मी सिंह आदि विशेष रूप से उपस्थित रहीं। आश्रम के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के लिए झंकार महिला मण्डल एवं वेकोलि को धन्यवाद दिया।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.