Published On : Mon, Jul 30th, 2018

झंकार महिला मंडल ने राहुल बाल सदन की मदद की

Advertisement

झंकार महिला मंडल ने आज राहुल बाल सदन को विविध सामग्री भेंट की। अध्यक्ष श्रीमती अनिता मिश्र ने राहुल बाल सदन में रह रहे तीस विद्यार्थियों के लिए स्कूल बैग, नोटबुक, पेंसिल, रबर तथा उनके उपयोग हेतु चावल, दाल, गेंहू, तेल एवं साबुन प्रदान किया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्रीमती रीना कुमार, अंजना झा एवं श्रीमती प्रगति लभाने प्रमुखता से उपस्थित थीं। श्रीमती अनिता मिश्र ने एम एस ऑफिस कंप्यूटर कोर्स पास करनेवाले सात बच्चों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया। श्रीमती मिश्र ने सभी बच्चों की दीर्घायु, अच्छी शिक्षा एवं बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।

श्रीमती सिम्मी सिंह, श्रीमती सुषमा गोखले, श्रीमती लिपिका श्रीवास्तव, श्रीमती वन्दना गुप्ता एवं श्रीमती मौसमी सरकार ने कार्यक्रम की सफलता हेतु सक्रिय सहयोग किया।

स्थानीय महेंद्र नगर स्थित राहुल बाल सदन के संचालक श्री काशीनाथ मेश्राम ने इस सदाशयता के लिए झंकार महिला मंडल के प्रति आभार व्यक्त किया।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.