Published On : Wed, Sep 15th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

JEE Scam : नागपुर में CBI छापे, दिल्ली की टीम ने 5 स्थानों पर दी दबिश

Advertisement

नागपुर. जेईई मेन्स परीक्षा में हुई धांधली के मामले में सीबीआई दिल्ली ने निजी संस्था और उसके निदेशकों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. इस प्रकरण में 7 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं. सोमवार को इस केस में नागपुर से संबंधित कुछ कोचिंग इंस्टीट्यूट पर छापेमारी की गई. बताया जाता है कि दिल्ली से आई टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से यहां छापेमारी करके दस्तावेज जब्त किए हैं.

ज्ञात हो कि लगभग 2 सप्ताह पहले सीबीआई ने जेईई मेन्स परीक्षा में चल रही धांधली का भंडाफोड़ किया था. इस केस में सीबीआई ने एफिनिटी एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशकों द्वारा कथित हेराफेरी का मामला दर्ज किया था.

Gold Rate
Aug 4 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,21,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

दूसरे ही दिन सीबीआई ने दिल्ली, एनसीआर, इंदौर, पुणे, जमशेदपुर और बेंगलुरु सहित 19 स्थानों पर छापेमारी की थी. साथ ही एफिनिटी एजुकेशन के संचालक सिद्धार्थ कृष्णा, विशम्भर त्रिपाठी, कर्मचारी रितिक सिंह, अंजुम दावुदानी, अनिमेष कुमार, अजिंक्य नरहरी पाटिल और रंजीतसिंह ठाकुर को गिरफ्तार किया था. बताया जाता है कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान नागपुर के भी कुछ कनेक्शन का पता चला. नागपुर के भी कुछ कोचिंग के संचालकों ने आरोपियों के साथ साठगांठ करके अपने छात्रों की परीक्षा में सेटिंग करवाई थी. एफिनिटी ने बड़े ही शातिर ढंग से यह खेल रचाया था.

परीक्षा देने वाला कैंडिडेट केवल पेपर सोल्व करने का नाटक करता था. असल में उसकी आईडी और पासवर्ड लेकर कोई और ही परीक्षा देता था. ज्यादा स्कोर करने से देश के नामी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आसानी से प्रवेश दिलवाने के लिए यह हेराफेरी होती थी. इसमें नागपुर के कोचिंग क्लासेस के संचालकों ने भी अपने कैंडिडेट की सेटिंग करवाई थी. एक उम्मीदवार से 10 से 12 लाख रुपये का लेन-देन होने की जानकारी मिली है. सूत्रों का दावा है कि सीबीआई की टीम ने 5 स्थानों से कुछ दस्तावेज जब्त किए हैं. मंगलवार को भी इस संबंध में छापेमारी की जा सकती है.

Advertisement
Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

स्कॉर्पियो में किडनैप... 7 किलोमीटर दूर ले जाकर थर्ड डिग्री... #nagpurnews #crime #policeaction

स्कॉर्पियो में किडनैप... 7 किलोमीटर दूर ले जाकर थर्ड डिग्री... #nagpurnews #crime...

छात्र मुद्दे पर Youth Congress का प्रदर्शन | 'Amit Shah Jawab Do' बैनर #nagpurnews #politics

छात्र मुद्दे पर Youth Congress का प्रदर्शन | 'Amit Shah Jawab Do'...

हर घर तिरंगा अभियान का भव्य आगाज; शहर में वितरित होंगे 1.75 लाख तिरंगे

हर घर तिरंगा अभियान का भव्य आगाज; शहर में वितरित होंगे 1.75...

40 लाख की प्लॉट ठगी का नया केस दर्ज, सक्करदरा पुलिस करेगी पूछताछ

40 लाख की प्लॉट ठगी का नया केस दर्ज, सक्करदरा पुलिस करेगी...

2009 सीडी मामले में उद्धव ठाकरे का बयान #MaharashtraNews  #UddhavThackeray #ShivSena #Political

2009 सीडी मामले में उद्धव ठाकरे का बयान #MaharashtraNews #UddhavThackeray #ShivSena #Political

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges