Published On : Fri, Aug 28th, 2020

Jee-Neet की परीक्षा पोस्टपोन करने की मांग को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

Advertisement

नागपुर– JEE – NEET की परीक्षा को पोस्टपोन करने के लिए शुक्रवार 28 को कांग्रेस पार्टी के नेताओ की ओर से सेमिनरी हिल्स के सीजीओ कॉम्प्लेक्स के पास केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया. जिल्हाधिकारी कार्यालय में संबंधित पत्र सौंपा गया. इस दौरान विधायक विकास ठाकरे ने कहा कि देश में कई राज्यों में बाढ़ है और कोरोना के संकट से देश जूझ रहा है, ऐसे में भाजपा सरकार द्वारा बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी. हम इसका निषेध करते हैं और कांग्रेस इन परीक्षाओं को पोस्टपोन करने की मांग करती है.

कोर्ट के निर्देश के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री पोखरियाल ने भी परीक्षा तय समय पर करने की घोषणा की है, जबकि कई छात्र इसका विरोध कर रहे है. उद्धव ठाकरे समेत ममता बैनर्जी, हेमंत सोरेन भी परीक्षा को फिलहाल रोकने की मांग कर रहे है. कांग्रेस की ओर से भी इसका पुरजोर विरोध किया जा रहा है.

इस दौरान विरोध प्रदर्शन में विधायक विकास ठाकरे समेत अभिजीत वंजारी, उमाकांत अग्निहोत्री, कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे.

Advertisement

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.