Published On : Fri, Apr 17th, 2015

अहेरी : शक्की पति ने की पत्नी हत्या

Advertisement


अहेरी (गड़चिरोली)।
तालुका के आलापल्ली के गोंडमोहल्ला में शक्की पति ने पत्नी के चारित्र पर शक करके पत्नी की हत्या कर दी. वहीं धारदार हथियार से अपने बच्चे पर वार कर जख्मी कर दिया. पत्नी के गर्दन पर कुल्हाडी से वार करके घटना को अंजाम दिया. यह घटना 17 अप्रैल के तड़ के 3 बजे घटी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोंडमोहल्ला में राजु कोरेत (26) और उसकी पत्नी राधिका राजू क़ोरेत (22) और बेटा शुभम (4) रहते है. राजू मजदूरी करके परिवार की उपजीविका चलाता था. विगत कुछ दिनों से राजू पत्नी पर शक करने लगा. जिससे उसने पत्नी राधिका के गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया. उसके बाद अपने बच्चे पर भी धारदार हथियार से वार किया. जख्मी होने से वो रोने लगा. आवाज सुनकर आरोपी राजू के माता-पिता निंद से जाग गए. जहां बाहर आकर देखा तो आरोपी राजू ने खुद पर वार करने का प्रयास किया. राजू के माता-पिता ने उसे खंबे से बांधकर बच्चे को अस्पताल में भर्ती  किया और इस घटना की जानकारी पुलिस थाने में दी.

जानकारी मिलते ही पुलिस निरीक्षक चंद्रकांत चौधरी, उपनिरीक्षक फिरोज मौलानी घटनास्थल पर दाखिल हुए और आरोपी को गिरफ्तार किया. पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल में भेजा. आगे की जांच पुलिस निरीक्षक चंद्रकांत चौधरी के मार्गदर्शन में पो. उपनिरीक्षक फिरोज मौलानी, ए.एस.आई. भगवान कटमरकर, हेड. कांस्टेबल संजय बोलुवार कर रहे है.

Attemp-to-Murder1

Representational Pic

Attemp-to-Murder1

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.