Published On : Tue, Mar 13th, 2018

जेसीआई ने मनाया महिला दिवस

Advertisement


नागपुर : द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर कैंसर जांच शिविर का आयोजन 11 मार्च रविवार को सुबह 11 बजे से 2 बजे तक एस. एस.डी धाम जरीपटका में आयोजित किया गया। इस शिविर में 160 महिलाओं की कैंसर स्क्रीनिंग टेस्ट , बी. पी, शुगर, एवम कैल्सियम की मुफ्त जांच की गयी। भविष्य में गर्भाश्य का कैंसर बच्चियों को न हो इसके लिए वैक्सीन कम से कम दाम में उपलब्ध कराये गये। स्तन कैंसर और गर्भाशय के कैंसर के बारे में कारण और रोकथाम के बारे में डॉ मेहता ने वुस्तृत जानकारी दी और लोगो के सवालों को हल किया।

इस शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि नागपूर मुनिसिपल कार्पोरेशन स्टैंडिंग के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र कुकरेजा ने किया। कैंसर पर संवाद के लिए विशेषज्ञ डॉ सुचित्रा मेहता ,डायरेक्टर एच्. सी. जी हॉस्पिटल उपस्थित थी ।

महिला दिवस के उपलक्ष्य मे अंतरराष्ट्रीय महिला बॉडी बिल्डर श्रीमती कंचन आडवाणी और सुप्रसिद्ध गणित कि अध्यापिका श्रीमति रीना मारवा को समानपत्र देकर समानित किया। इस अवसर पर जेसीआई के पूर्व अध्यक्ष जेसी वीरभान केवलरामनी, अतुल पेठिया, खेमचंद बलानी, कारण मिटवानी आदि उपस्थित थे।

जेसीआई नागपुर फार्मा के अध्यक्ष जैसी अरविंद अग्रवाल, सचिव जैसी अनिता ठक्कर, प्रोजेक्ट डिरेक्टर जैसी जय टेकचंदानी , कोमल टेकचंदानी, चेतन दुबे, आशीष तिवारी, अतुल देवानी, एवम एस. एस. डी महिला मंडल की किरण विरानी और टीम ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.