Published On : Mon, Nov 15th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

JBCCI की दिल्ली में बैठक आज

Advertisement

– कोयला कामगारों की रहेगी नजर, इंटक की याचिका की सुनवाई भी होगी

दिल्ली/नागपुर – नेशनल कोल वेज एग्रीमेंट – XI के लिए गठित JBCCI की द्वितीय बैठक नई दिल्ली स्थित सम्राट होटल में दोपहर 3 बजे शुरू होगी। चारों यूनियन और JBCCI के सभी सदस्य दिल्ली पहुंच चुके हैं। CIL और अनुषांगिक कंपनियों के लगभग अधिकारियों का भी दिल्ली आगमन हो गया है।
JBCCI की बैठक के पहले यूनियन के लोग रणनीति तैयार करने आपसी चर्चा करेंगे। JBCCI बैठक की अध्यक्षता CIL चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल करेंगे। यह बैठक 3 बजे शुरू होकर रात तक चल सकती है। यूनियन ने चार्टर ऑफ डिमांड पहले ही सौंप रखा है। इसमें 50 फीसदी वेतन वृद्धि की प्रमुख मांग है। इसके पहले 17 जुलाई को हुई बैठक में वेतन समझौते को लेकर किसी प्रकार की कोई चर्चा नहीं सकी थी।

बैठक में बगैर मोबाइल मिलेगा प्रवेश
बताया जा रहा है कि JBCCI की बैठक में यूनियन के लोगों और अधिकारियों को मोबाइल ले जाने की मनाही रहेगी। दरअसल सोशल मीडिया के जरिए मीटिंग के हर पल की जानकारी बाहर आने लगती है। इसको देखते हुए बैठक में मोबाइल ले जाने पर पाबंदी हो सकती है।

आज इंटक मामले की भी सुनवाई
कोलकाता हाईकोर्ट में आज इंडियन माइन वर्कर्स फेडरेशन (इंटक) द्वारा डिवीजन बेंच में दायर मैट की सुनवाई होगी। इसमें इंटक ने केन्द्र सरकार, कानून एवं न्याय मंत्रालय, सीआईएल चेयरमैन, सभी अनुषांगिक कंपनियों के सीएमडी, बीएमएस एवं एचएमएस के अध्यक्ष, सीटू व एटक महासचिव को वादी बनाया है। इसके पूर्व की सुनवाई में कोर्ट ने इंटक को अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया था। 11 नवम्बर को दिल्ली हाईकोर्ट ने भी ऐसा ही किया था। यहां बताना होगा कि इंटक को जेबीसीसीआई से बाहर रखा गया है। इसको लेकर इंटक द्वारा कोर्ट की शरण ली गई है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.