Published On : Thu, Nov 21st, 2019

जयप्रकाश नगर मेट्रो स्टेशन से यात्री सेवा शुरु

Advertisement

वर्धा मार्ग के यात्रियों मे हर्ष

नागपूर: महा मेट्रो की नागपूर मेट्रो परियोजना के वर्धा मार्ग स्थित (रिच-१) जयप्रकाश नगर मेट्रो स्टेशन पर बुधवार से यात्री सेवा प्रारंभ हो गयी है. सुबह ८ बजे सीताबर्डी इंटरचेंज से खापरी के लिये रवाना हुई मेट्रो ट्रेन मे आदिवासी बहुल क्षेत्र गडचिरोली से आये छोटे बच्चे सवार हुए थे. उन्हे जब पता चला कि बर्डी से रवाना हुई ट्रेन पहली बार नये स्टेशन जय प्रकाश नगर मे खडी होगी तो बच्चे सफर के दौरान पास आ रहे स्टेशन को देखने के लिये खिडकी के पास खडे हो गये थे.

जय प्रकाश नगर स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन पहली बार रुकते ही बच्चों ने ताली बजाकर हर्ष व्यक्त किया. मेट्रो ट्रेन मे पहली बार बच्चे सवार हुए थे. उल्लेखनीय है की जय प्रकाश नगर स्टेशन का निर्माण भव्य इमारत मे किया गया है. जय प्रकाश नगर स्टेशन से कुछ यात्री मेट्रो मे सफर करने के लिये पहली बार सवार थे. उनके चेहरो पर मेट्रो सफर का आनंद झलक रहा था.

जयप्रकाश नगर मेट्रो स्टेशन के समीप अनेक रिहायशी बस्तीयां, निजी हॉटेल्स, व्यावसायिक संकुल आदी होने से यह क्षेत्र भीड भाड वाला बना हुंआ है. जय प्रकाश नगर मेट्रो स्टेशन पर सभी वर्ग के यात्रीयों के लिए सुविधा और सुरक्षा उपलब्ध की गई है. लिफ्ट, एस्केलेटर, दिव्यांगो के लिए प्लॅटफॉर्म एवं स्टेशन परिसर मे विशेष सुविधा की गई है.

Advertisement

जयप्रकाश नगर स्टेशन से खापरी जाने के लिये सुबह ८.१७, ८.४७, ९.१७, ९.४७, १०.१७, १०.४७, ११.१७, ११.४७ दोपहर १२.१७, १२.४७, १३.१७, १३.४७, १४.१७, १४.४७, १५.१७, १५.४७ और शाम १६.१७, १६.४७, १७.१७, १७.४७, १८.१७, १८.४७, १९.१७ इसी तरह जयप्रकाश नगर स्टेशन से सीताबर्डीला जाने के लिये सुबह ८.२३, ८.५३, ९.२३, ९.५३, १०.२३, १०.५३, ११.२३, ११.५३ दोपहर १२.२३, १२.५३, १३.२३, १३.५३, १४.२३, १४.५३, १५.२३, १५.५३ शाम १६.२३, १६.५३, १७.२३, १७.५३, १८.२३, १८.५३, १९.२३, १९.५३ रात २०.२३ बजे ट्रेन उपलब्ध रहेगी.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.