Published On : Mon, Nov 24th, 2014

बुलढाणा : जवखेड़ हत्याकाण्ड : भारतीय बौद्ध महासभा का मोर्चा 29 को

Advertisement


बुलढाणा।
अहमदनगर जिले के जवखेड़ खासला स्थित तिहरे हत्याकाण्ड की सीबीआई जाँच करने, नगर के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को निलंबित करने, मृतकों के परिवार को 50 लाख की आर्थिक मदद देने सहित अन्य माँगों के लिए भारतीय बौद्ध महासभा के बैनर तले शनिवार 29 नवम्बर को जिलाधिकारी कार्यालय पर भव्य मोर्चा निकाला जाएगा. इस मोर्चा का नेतृत्व भारिप बहुजन महासंघ के जिलाध्यक्ष भीमराव तायडे करेंगे.

मोर्चा का आयोजनार्थ बुलढाणा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने आज एक बैठक ली. बैठक में युवा जिलाध्यक्ष दिलीप खरात के साथ बहुसंख्य पदाधिकारी मौजूद थे. इसमें बताया गया कि पिछले कई वर्षों से जिले में दलितों की हत्याओं का सिलसिला जारी है. इसी सिलसिले में जवखेड़ खासला स्थित एक ही परिवार के तीन लोगों की निशंस हत्या कर दी गई. घटना के 1 महीना बीत जाने के बाद भी आरोपियों की धर-पकड़ में कोई प्रगति नहीं हुई. इसलिए इस प्रकरण में योग्य जांच न होने की शंका आंबेडकरी जनता व्यक्त कर रही है और निरंतर ऐसी घटनाएं होने से दलितों के बीच असुरक्षा की भावना पनपने की बात कह रही है. इसी के निषेधार्थ उक्त प्रकरण की सीबीआई जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने, मृतकों के संबंधितों को आर्थिक मदद देने व अन्य मांगों के साथ भारतीय बौद्ध महासंघ लामबंद होकर 29 नवम्बर को जिलाधिकारी कार्यालय पर मोर्चा निकालने का निर्णय लिया है. इस मोर्चा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर मृतकों के प्रति अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने आह्वान जिलाध्यक्ष भीमराव तायड़े ने किया है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.