हैदराबाद: लोकप्रिय पंजाबी सिंगर और एक्टर जस्सी गिल का पिछले दिनों रिलीज़ हुआ नया सिंगल ‘निकले करंट’ यू-ट्यूब के ग्लोबल चार्ट पर टॉप 100 वीडियोज़ में 5 वें स्थान पर खासा धूम मचाने के साथ-साथ बिलबोर्ड में भी शामिल हो गया है.
इस गाने को जस्सी गिल के साथ अपनी खूबसूरत आवाज़ से सजाया है नेहा कक्कड़ ने. कंपोज़ किया है सुख ई म्यूज़िकल डॉक्टर्स ने और लिखा है जानी ने. साल के सबसे बेहतरीन पार्टी सॉन्ग की लिस्ट में शुमार इस गाने में नेहा और जस्सी के बीच गजब की केमिस्ट्री दिखाई दे रही है.
बता दें कि जस्सी गिल ने पिछले दिनों आई फिल्म ‘हैप्पी फिर भाग जाएगी’ के साथ बॉलीवुड में एंट्री की है और फिलहाल उन्होंने फिल्म ‘पंगा’ के लिए तैयारी करना शुरू कर दिया है, जिसमें वह कंगना रनौत के साथ नज़र आएंगे.
गाने के बारे में बात करते हुए जस्सी गिल ने कहा, ‘क्योंकि नेहा कक्कड़ के साथ यह मेरा पहला ट्रैक था. मैं इसे रिकॉर्ड करने के लिए बहुत उत्साहित था. मैं गाने की सफलता से अभिभूत हूं जो यू-ट्यूब के ग्लोबल चार्ट पर 5 वें स्थान पर है और बिलबोर्ड पर भी गया है. यह मेरी उम्मीदों से कहीं ज्यादा है.’
Credit: www.eenaduindia
Why Are Cows Sitting on Nagpur Roads During Monsoon? | Real Reason...
₹28,325 Crore Hidden Debt? CAG Report on Maharashtra Explained in 60 Seconds
खापा में तेज रफ्तार ट्रक पलटा, दो घायल... #nagpurnews #Khapa #RoadAccident #TruckAccident...
नागपुर सेंट्रल जेल में 'गले मिलन' की अनोखी पहल... #NagpurNews #humanity #Emotional...
पासवर्ड से खोला लॉकर, 40 हजार लेकर फरार! #NagpurNews #crime #Theft #CCTV...
बैंक से निकाले 50 हजार, बाहर निकलते ही ठगों ने कर दिया...





