Published On : Sat, Mar 4th, 2017

दोनों ने साथ में शराब पी, फिर झगड़ने लगे, झगड़े में चाचा ने भतीजे की जान ले ली

Stabbed to death

Representational Pic


नागपुर:
जरीपटका थाना क्षेत्र अंतर्गत एक चाचा ने अपने ही भतीजे को चाकू से गोद दिया। भतीजे की जगह पर ही मृत्यु हो गई। घटना शुक्रवार की देर रात घटी। आरोपी चाचा मनोज महेन्द्र सरदारे (उम्र 42 वर्ष) को जरीपटका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृत युवक का नाम अभिषेक वासनिक है और वह सिर्फ 24 साल का था।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात साढ़े दस बजे के आस-पास महेन्द्र और अभिषेक ने साथ में बैठकर शराब पी, फिर किसी पारिवारिक मुद्दे पर दोनों आपस में झगड़ने लगे। देखते ही देखते उनका झगड़ा बढ़ गया और महेन्द्र ने चाकू निकालकर अभिषेक पर वार करना शुरु कर दिया। घटना नारी रोड के चैतन्य नगर स्थित डॉ. बाबासाहब आंबेडकर वाचनालय के सामने घटी। अभिषेक घायल अवस्था में सड़क पर गिर गया और जगह पर ही हो गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद महेन्द्र सरदारे घटनास्थल से फरार हो गया। अभिषेक के पिता नरेश वासनिक की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरु की शहर से भागने की फ़िराक में महेन्द्र सरदारे को गिरफ्तार किया। शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया गया। पुलिस दल द्वारा जाँच जारी है।

Gold Rate
18 Oct 2025
Gold 24 KT ₹ 1,28,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,19,500 /-
Silver/Kg ₹ 1,70,500/-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
Advertisement